लखनऊ, 02 जनवरी 2019: लक्ष्य टीम कि कमांडर रेखा आर्य ने कहा कि बहुजन समाज को स्वार्थी चौकीदार नहीं, ईमानदार कमांडर चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज के लोग अपनी स्थिति को सुधारना चाहते है तो उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और इन स्वार्थी चौकीदारों को चौकीदारी से हटाना होगा अर्थात अपने अधिकारों की सुरक्षा का जिम्मा बहुजन समाज के लोगो को अपने कंधो पर लेना होगा व् चौकीदार की बजाए बहुजन समाज के मजबूत व् ईमानदार कमांडर खड़े करने होंगे जो बहुजन समाज के अधिकारों के लिए अपनी जान की बाजी लगा सके तभी जाकर बहुजन समाज को उनके सम्पूर्ण अधिकार मिल सकेंगे।
लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित भीम चर्चा के दौरान एक विशेष प्रशिक्षण शिविर में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने कहा कि संविधान में प्रदत अधिकारों के बावजूद बहुजन समाज की दुर्दशा बनी हुयी है और इसका मुख्य कारण दूषित मानसिकता वाले लोगों के साथ -साथ बहुजन समाज के स्वार्थी नेता है जो बहुजन समाज के अधिकारों के चौकीदार है उन्होंने अपने स्वार्थ के कारण अपनी चौकीदारी ठीक से नहीं निभाई और बहुजन समाज की दुर्दशा आप लोगो के सामने है।
उन्होंने कहा कि अब बहुजन समाज के लोग इन स्वार्थी चौकीदारों की मीठी- मीठी बातो में नहीं आ रहे हैं वो इन स्वार्थी चौकीदारों की चालों को समझने लगे हैं जिसका बहुत बड़ा प्रमाण यह है कि अब इन चौकीदारों का बहिष्कार शुरू हो गया है तथा बहुजन समाज के लोग इन चौकीदारों की सभाओ में नहीं जा रहे है अर्थात इनकी सभाए विफल हो रही है, इनको सभाओ में बोलने नहीं दिया जा रहा है, काले झंडे भी दिखाए जा रहे है व् वापस जाओ वापस जाओ के नारे सुनने को मिलने लगे है यह बहुजन समाज में एक बड़े बदलाव का संकेत हैं।
बता दें कि इस विशेष भीम चर्चा में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, संघमित्रा गौतम, मुन्नी बौद्ध, सुषमा बाबू, धर्मप्रिया गौतम, हेमलता, लाजो कौशल, मीना वर्मा, खुसबू गौतम, मीना सेठी, राजेश्वरी, विमला, पुष्पा भारती, सावित्री बौद्ध, अनीता गौतम, सुमिता संखवार, सुमन कुसमाकर, रागिनी चौधरी, सुमन सिंह, फूलमती व् लक्ष्मी मौजूद रहीं।





