मुंबई, 03 जनवरी 2019: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मि टू को लेकर एक ऐसी बात कही जिस पर वह ट्रोल हो गयी। एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने ‘मी टू’ मामले को लेकर कहा कि सेल्फ डिफेंस बेहद जरूरी है। लड़कियों को खुद का बचाव करना आना चाहिए। इसमें मार्शल आर्ट काफी अहम है।
दीपिका पादुकोण ने उनकी बात पर जवाब दिया कि हम ऐसी नौबत ही क्यों आने दें कि लड़कियों के सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी पड़े। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तू तू -मैं मैं वार जारी है।





