लखनऊ के छप्पन भोग की मिठाई की दुकानों पर आयकर विभाग की टीम ने खंगाले अभिलेख
लखनऊ, 04 जनवरी 2019: आयकर विभाग की टीम ने लखनऊ, कानपुर समेत छप्पनभोग के 28 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छप्पन भोग मिठाई की दुकानों पर हुई इस छापेमारी में आयकर टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं जिसमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। टीम की छापेमारी से लखनऊ शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच हुआ है।
बता दें कि आयकर विभाग को पिछले कई दिनों से इन जगहों के बारे में जानकारी मिल रही थी। छापेमारी के दौरान अफसरों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। लखनऊ के छप्पन भोग के ठिकानों पर आईटी के 31 अफसरों अफसरों की टीम ने छापा मारा। इस मामले में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। यह करवाई मंगलवार को शुरू हुयी।







