Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फेसबुक वॉल से

    राहुल गांधी की सुधरती छवि

    By January 4, 2019Updated:January 4, 2019 फेसबुक वॉल से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    सटीक टिप्पणी: अमिताभ श्रीवास्तव की वॉल से

    जब आपने  Presstitute, News Trader, बाजारू, बिकाऊ, दलाल जैसी अपमानजनक उपाधियों को badge of honour की तरह स्वीकार कर लिया था तो Pliable पर ही सारा स्वाभिमान क्या इसलिए नहीं उबल पड़ा है कि इस बार ताना विपक्ष के नेता ने मारा है? वह भी उन राहुल गांधी ने जो कल तक मीडिया में चुटकुलों और चकल्लस का विषय होते थे! यह सही है कि राहुल गांधी को अपनी सुधरती हुई छवि के बीच इस तरह की अभिव्यक्तियों से यथासंभव परहेज़ करना चाहिए लेकिन उनको यह कहने का मौका मिला क्यों, इस सवाल पर भी ईमानदारी से मीडिया मंचों पर चर्चा होनी चाहिए।

    कांग्रेस और राहुल गांधी की भर्त्सना ज़रूर करिये लेकिन मीडिया को फिलहाल अपने गिरेबान में भी झांक कर देखने की सख्त ज़रूरत है। हाल-फिलहाल में बीजेपी, केंद्र सरकार और राज्यों की बीजेपी सरकारों की चरण वंदना ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। Pliability is bitter truth of media in India today . बीजेपी का नेता बीजेपी परस्त पत्रकार को, बीजेपी कवर करने वाले पत्रकार को और/या ऐसे पत्रकार को इंटरव्यू देना पसंद करता है जिसके साथ वह comfortable महसूस करता है। यही हाल कांग्रेस और बाकी तमाम छोटी-बड़ी पार्टियों का है। किसी को अब तीखे सवाल पूछने वाले पत्रकार पसंद नहीं हैं।

    पत्रकार और मीडिया संस्थान भी नेताओं के साथ अपने संबंध बिगाड़ना नहीं चाहते। राजनीतिक इंटरव्यू भी अब चालू/चलताऊ किस्म की फिल्मी पत्रकारिता की तरह ज़्यादातर पीआर का हिस्सा हैं, इस सच से इन्कार नहीं किया जा सकता। नेताओं को मीडिया चाहिए, मीडिया को नेता। और अब इस रिश्ते में मिठास, नरमी, दोस्ती, pliability वगैरह खबरों के पुराने तौर-तरीकों से आगे जाकर बड़े-बड़े मीडिया समारोहों और इवेंट्स में नेताओं की भीड़ जुटाने के लिए ज़रूरी बन गई है।

    अफसोस की बात यह है कि कुछ नामी-गिरामी लोगों की वजह पूरे मीडिया का दामन दाग़दार हो चुका है और आम लोगों की नज़रों में अब पत्रकारों के लिए पहले जैसा सम्मान नहीं रहा है। यह गंभीर समस्या है और इस पर खुल कर बेबाकी से बात होनी चाहिए।

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading