लखनऊ, 11 जनवरी 2019: स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि अभियुक्तों के पास से 58 किलोग्राम चरस बरामद हुयी है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रूपए आंकी गयी है। इन अभियुक्तों के पास से 2660 रुपए, 3 मोबाइल, 2 आधार कार्ड, 4 सिम कार्ड जिसमें एक नेपाल का है और दो पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भरत भरत सिंह उर्फ भंडारी पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सर पड़ी ऊत्सोली घाट, चमोली और दूसरा संजय शर्मा उर्फ सोनू निवासी कैला, थाना सरखोदा, मेरठ से है।
इस संबंध में बताया जाता है कि अभिषेक सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ ने इन अभियुक्तों को अरेस्ट करने के लिए अपनी टीमों निर्देशित किया था। जिसके अनुपालन में सत्य सेन यादव अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्यालय स्थित टीम द्वारा सूचना संकलन की कार्रवाई शुरू की गई।अभियुक्तों की गिरफ़्तारी मुखबिर के माध्यम से हुयी है।
बता दें कि मुखबिर ने पहचान कर बताया गया कि यह दोनों वही व्यक्ति हैं जो अवैध मादक पदार्थ चरस लेकर कहीं जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर लगभग 11:30 बजे दिन में इन अभियुक्तों को चारों तरफ से घेर कर पकड़ा गया और उनके पास से अवैध मादक पदार्थ के साथ एक सैंट्रो कार भी बरामद हुयी है। बताया जाता है कि तैयार अवैध मादक पदार्थ (चरस) को गैंग के अन्य सदस्य कैरियर के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऊंचे दामों में बेचते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग यह काम 3 माह से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में पैसे का लेनदेन गुरुप्रसाद अपने माध्यम से करता है।







