पटना, 30 जनवरी 2019: साल 2017 में अभूतपूर्व सफलता के बाद एक बार फिर से ललकार कंसर्ट का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड के मशूहर प्लेबैक सिंगर, रायटर, एक्टर, डायरेक्टर व प्रोड्यूसर फरहान अख्तर रॉकिंग परफॉर्मेंस देंगे। इस कंसर्ट में फरहान अख्तर के साथ प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रसिद्ध गायकों में शंकर-एहसान-लॉय और शान शामिल हैं।
बता दें कि पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, फरहान अख्तर की ‘मर्द’ और निर्देशक फ़िरोज़ अब्बास ख़ान के नेतृत्व में ‘ललकार’ कॉन्सर्ट’ का आयोजन 14 फरवरी को मुंबई में किया जा रहा है। यह कंसर्ट मुंबई के बांद्रा फोर्ट एम्फीथिएटर में होगा। ये शो न केवल बदलाव लाने के लिए बाधाओं से लड़ने वाली महिलाओं का सम्मान करता है बल्कि हर किसी को महिलाओं की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प भी दिलाता है।
वहीं, दूसरी तरफ, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया का लोकप्रिय टेलीविज़न एडूटमेंट सीरीज़ ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ ने महिलाओं के स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और लैंगिक मुद्दों पर अपने फोकस के माध्यम से महिलाओं के जीवन को प्रभावित किया है। इसी के साथ, लालकर बड़े पैमाने पर महिलाओं को सक्षम, सशक्त बनाने और बदलने के उद्देश्य से शो के संदेश को आगे ले जाएगा।
इस बारे में फरहान ने कहा, “मैं कुछ भी कर सकती हूं’ ने बदलाव को सक्षम करने के लिए एडुटेनमेंट का उपयोग कर अपनी असली ताकत दिखाई है। ललकार के साथ, हम न केवल नारीत्व का जश्न मना रहे हैं, बल्कि शो के तीसरे सीज़न का भी स्वागत कर रहे हैं, जिससे हमें उम्मीद है कि यह कई और जीवन को प्रेरित करेगा।”
पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा के अनुसार, “संगीत एक उत्साहवर्धक और लोगों को एकजुट करने का माध्यम है। ललकार के साथ हम अधिक से अधिक युवाओं को यह स्वीकार करने और परिवर्तन को सक्षम करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।मैं कुछ भी कर सकती हूं जैसा लोकप्रिय शो बताता हैं कि हम केवल बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं बल्कि यह भी जानते हैं कि महिलाएं इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हैं।





