Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भगोड़ों की अब खैर नहीं

    By February 7, 2019 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643

    भारत को आर्थिक चूना लगाकर विदेशों में भाग कर शरण लेने वालों को अब खैर नहीं है। इसी कड़ी में विजय माल्या के प्रत्यर्पण दस्तावेज पर ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावीद के हस्ताक्षर भारत की कूटनीतिक जीत है। लंदन के निचले न्यायालय में लंबी लड़ाई के बाद भारत को पिछले 10 दिसम्बर को कामयाबी मिली। न्यायालय ने अंतत: माल्या की सारी दलीलें खारिज कर दीं। माल्या के पक्ष से वहां के बड़े-बड़े वकील जिरह कर रहे थे। जब सारी दलीलें विफल हो गई तो मानवाधिकार का मुद्दा उठा दिया गया। उसमें बताया गया कि भारत की जेलों की अमानवीय स्थिति है। इसमें भी भारत की जीत हुई।

    न्यायालय के आदेश के बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय ब्रिटिश सरकार से संपर्क में था। उसकी परिणति सामने है। हालांकि हस्ताक्षर के साथ ही माल्या भारत आ जाएगा ऐसा नहीं है। ब्रिटिश कानून के अनुसार माल्या के पास उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 14 दिनों का अवसर है। तो भारत को उच्च न्यायालय में कानूनी संघर्ष करना पड़ेगा। किंतु उच्च न्यायालय माल्या के पक्ष में कोई फैसला देगा ऐसा मानने का अभी कोई कारण नहीं है। निचले न्यायालय में मामला जितना उलझाया जा सकता है, उतना उच्च न्यायालय में नहीं।

    मोदी सरकार ने भगोड़ा अपराधी कानून बनाकर कानूनी एजेंसियों को काफी मजबूती दी है। इसके तहत भगोड़ा घोषित होने के बाद उसकी विदेशों की संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। भारत ने इस कानून के तहत माल्या को पहला भगोड़ा घोषित किया। उसकी विदेशी संपत्ति जब्त करने की भी कोशिश हो रही है। स्विट्जरलैंड सरकार ने माल्या के बैंक खातों की जानकारी देने पर भी सहमति दे दी है। तो उसकी पूरी संपत्ति को हाथ में लेने की कानूनी लड़ाई भी चल रही है।

    देर-सबेर माल्या का भारत आना तथा उसकी संपत्तियां जब्त करना निश्चित हो गया है। माल्या पर बैंकों का भारी बकाया है, जो ब्याज समेत करीब नौ हजार करोड़ रुपया होता है। भारत का लक्ष्य पहले केवल बकाया वसूलना था, लेकिन धीरे-धीरे मामला अवैध धन कमाने और हवाला के जरिए उसे विदेश भेजने तक विस्तारित हो गया है।

    माल्या के साथ सरकार का व्यवहार और उसमें मिल रही सफलता ऐसे सारे भगोड़ों के लिए संदेश है। भारत करीब पांच दर्जन ऐसे भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है, जिनमें नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी आदि शामिल हैं। उम्मीद करनी चाहिए कि ये सब भारत लाए जा सकेंगे और इनके खिलाफ समुचित कानूनी कार्रवाई होगी। 

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    1 Comment

    1. minecraft hacks download pe on February 10, 2019 9:03 am

      These files are excellent what to customixe
      the way the overll gme looks and they will work well
      with Minecraft mods. The developer isn’t only giing minor changes
      but also the detailed ones. Yes it’s a game but after immersing yourself
      you’re feeling truly happy that you have made your hair a great home inside Minecraft.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading