नई दिल्ली, 15 फरवरी 2019: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2023 में एक नए अंतरिक्ष दूरदर्शी को जारी करेगी, जो ब्रम्हांड के इतिहास के सबसे शुरुआती क्षणों की झलक पेश करेगा और हमारे अंतरिक्ष के ग्रहों में जीवन के घटकों पर रोशनी डालेगा।
ख़बरों के अनुसार नासा के स्पेक्ट्रो-फोटोमीटर फॉर द हिस्ट्री ऑफ द यूनिवर्स, एपक ऑफ रिआयनाइजेशन एंड आइसेस एक्सप्लोरर मिशन 24.2 करोड़ डॉलर की लागत वाला दो साल का मिशन है।
नासा प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने एक बयान में कहा, मैं इस नये मिशन को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं। यह दूरदर्शी ऐसे प्रकाश में भी आसमान में देखने में सक्षम होगा जिसमें मानव नेत्र नहीं देख सकते।







