- ऐतिहासिक मुकाबले के लिए तैयार है टीम इंडिया
- ऋषभ पंत को कार्तिक की जगह मौका, राहुल हो सकते हैं रिजर्व ओपनर
नई दिल्ली, 16 फरवरी 2019: ऑस्ट्रेलिया को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा उसकी धरती पर 71 साल बाद रौंदने के बाद अब एक बार फिर इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी, वह भी भारतीय धरती पर 24 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया इंडिया खेलने आ रही है और दर्शकों का इन्तजार है कि ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
बता दें कि ऋषभ पंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में उन्हें दिनेश कार्तिक पर प्राथमिकता दी गयी। ख़बरों के अनुसार केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है जिससे लग रहा है कि वह विश्व कप टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज की जगह ले सकते हैं। चयनकर्ताओं ने पहले दो और आखिरी तीन वनडे के लिए दो अलग टीमें चुनी है। जिसे विश्व कप की संभावित टीम मानकर चला जा रहा है वह आखिरी तीन वनडे में खेलेगी।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
राहुल ने भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ दो अनधिकृत टेस्ट मैचों में अर्धशतक जमाकर टीम में वापसी की। नियमित कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह की भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए वापसी हुई है और यहां तक कि उप कप्तान रोहित शर्मा को भी विश्राम नहीं दिया गया है। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयनसमिति ने दो टी-20 मैचों के लिए भी टीम का चयन किया जिसमें पंजाब के युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कडेय के रूप में नया चेहरा शामिल है।
भारत -ऑस्ट्रेलिया के मैच
मैच तारीख स्थान
पहला टी 20 24 फरवरी विशाखापटनम
दूसरा टी 20 27 फरवरी बेंगलुरु
पहला वनडे 02 मार्च हैदराबाद
दूसरा वनडे 05 मार्च नागपुर
तीसरा वनडे 08 मार्च रांची
चौथा वनडे 10 मार्च चंडीगढ़
पांचवा वनडे 13 मार्च दिल्ली

कुलदीप यादव को इन मैचों से विश्राम दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा फैसला दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज को लेकर किया गया। युवा पंत को प्राथमिकता मिलने के कारण लगता है कि कार्तिक विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। पंत को भारतीय क्रि केट का भविष्य माना जा रहा है और उन्हें विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है।
इंडिया वर्सेज आस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टी-20 की संभावित भारतीय टीम :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मार्कडेय।
पहले दो वनडे के लिए टीम :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, अंबाति रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल।
अंतिम तीन वनडे के लिए टीम :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, अंबाति रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, केएल राहुल, ऋषभ पंत।







