Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भारतीय वायुसेना के पराक्रम के कई निहितार्थ

    By March 1, 2019 Current Issues No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    मृत्युंजय दीक्षित

    पुलवामा हमले के महज 12 दिनों के बाद ही जिस प्रकार से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में 50 किमी अंदर घुसकर पाक के अंदर पाक अधिकृत कष्मीर को पार करते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर बमबारी करते हुए उनके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करते हुए 300 आतंकियो को मार गिराया है वह अदभुत व अविस्मरणीय बन गया है। इतना ही नहीं भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कष्मीर के चकोटी और मुजफ्फराबाद में भी हमला करके जैश के बड़े ठिकानों को ध्वस्त करते हुए जैश-ए मोहम्मद का जोश कुछ हद तक ठंडा करने व भारत की जनता के मन में जो आग उबाल खा रही थी उसे कुछ सीमा तक ठंडा करने में सफलता हासिल कर ली है।

    अभी भारतीय वायुसेना के पराक्रम का यह पहला चरण है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेनाओं के जोष को देखकर लग रहा है तथा यह संकेत मिल रहे हैं कि अभी भारत और भी बहुत कुछ करने जा रहा है। दिल्ली में सेना प्रमुखों तथा संबंधित सभी रणनीतिकारों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है तथा पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से भारतीय सीमा का उल्लंघन करने और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के उददेष्य से किये गये हमले को लगातार सतर्क भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा विफल कर देने के बाद भारतीय सेना की नाराजगी को और अधिक बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुच चुका है।

    भारतीय वायुसेना का ताजा पराक्रम कई मायने में एतिहासिक व अदभुत हैं। इस एयर स्ट्राइक के बाद कई प्रकार के राजनैतिक, सामरिक, कूटनीतिक निहितार्थ निकल रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हवाइ्र्र हमलों के बाद अब यह साबित हो गया है कि भारतीय सेना अब हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हो चुकी हैं। अब हमारी सेनायें किसी भी प्रकार के वार का जवाब देने के लिये पूरी तरह से अतिआधुनिक तरीकों से लैस हो चुकी हैं। अब पाकिस्तान के बिना परमाणु मिसाइलों के अतिरिक्त सहयोग लिये बिना ही हम दुष्मन देश के काफी अंदर तक जाकर मारकर आ सकते है।

    यह उन देश विरोधी विचार रखने वाले ताकतों के खिलाफ व उनके मुंह पर भी जबर्दस्त तमाचा है जो लोग समाचार पत्रों में अपने लेखों के माध्यम से भारत व उसकी सैन्य षक्ति के खिलाफ यह दुष्प्रचार करते थे कि भारत के पास अमेरिका जैसा आपरेशन करने का कोई उपाय व क्षमता नहीं है। आज पूर्व मंत्री पी. चिदम्बरम जैसे नकारा विचार रखने वालों के दिल को बहुत गहरा आघात लगा है। पुलवामा हमले के बाद सभी दल व निराशाजनक ताकतें इस बात पर नजर रख रहीं थीं कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार क्या करने जा रही है तथा जैसे- जैसे दिन लगातार आगे बढ़ रहे थे यह ताकतेें अपना सिर उठाने लग रहीं थी। अब हर देशविरोधी ताकत को भरपूर जवाब मिल गया है कि मोदी हैं तो नामुमकिन मुमकिन हो सकता है।

    वायुसेना के हवाई हमले में जैश-ए- मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर व उसके एक भाइ्र्र्र के भी मारे जाने की खबर है। एक प्रकार से इस हमले में मसूद अजहर के परिवार का सफाया हो गया है। इस हमले के बाद अब मसूद अजहर, हाफिज सईद व दाऊद जैसे आतंकियों का भी समय नजदीक आ गया है। वायुसेना का यह पराक्रम भारत की एक बड़ी रणनीतिक सफलता है। लेकिन अभी भी यह तय मानकर चलना चाहिये कि जब तक पाकिस्तान स्थित सभी आतंकी ठिकानों का पूरी तरह से अंत नहीं हो जाता तब तक यह पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन कतई सुधरने वाले नहीं है।

    पाक पीएम इमरान खान का शांति राग पूरी तरह से ढोंग है। अब पाकिस्तान से एक- एक खून का बदला लेने का यही समय है। यह इतिहास रहा है कि यह लोग एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ समय के लिये शांति और वार्ता का राग अलापने के बाद अपनी हरकतेें फिर से प्रारम्भ कर देते हैं। यह बहुत ही धूर्त व मक्कार किस्म का देश है तथा अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाला है। इस समय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली हुई बढ़त को इस प्रकार बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिये। अभी सरकार, सेना व जनमानस पूरी तरह से जोश में है। हवाई हमले के बाद अब पाकिस्तान को यह अच्छी तरह से समझ पड़ोसी देशों की धरती से चलने वाली भारत विरोधी किसी भी प्रकार की गतिविधि को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कर दिया है कि सीमा पर हमारी सेनायें तैनात हैं तथा यह पराक्रम यहीं पर रूकने वाला नहीं है।

    साथ ही अब पाकिस्तान को भी यह एहसास हो जाना चाहिये कि उसकी हरकतें अब बर्दाश्त नहीं की जायेंगी तथा इस बात की रणनीति लगभग तैयार हो चुकी है कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाया जायेगा और इन सबके लिये पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को पूरी तरह खुली छूट दे दी है। देष के इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रेसवार्ता के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से चलाये जा रहे झूठ को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। भारत सरकार की मजबूत अंतर्राष्ट्रीय घेराबंदी व बेहद कड़े रूख के बाद वह विगकमांडर को भी रिहा करने के लिये तैयार हो गया। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जब भारतीय पायलट को रिहा करने का ऐलान कर रहे थे तब भी उनके विचार युद्ध के लिये तत्पर दिखने वाले ही लग रहे थे। वर्तमान समय में भारत सरकार व सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कड़े तेवर अपना लिये है वह बेहद सराहनीय है तथा आम जनमानस में यह पसंद भी किया जा रहा है। अब पाकिस्तान बहुत अधिक दबाव का अनुभव कर रहा है। वर्तमान समय में पाकिस्तान व आतंकवाद तथा अलगाववादियों के प्रति किसी भी प्रकार ढील खतरनाक साबित होगी।

    वायुसेना के अदभुत शौर्य पराक्रम के बादप्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी पर विभिन्न राजनैतिक मसलों को लेकर जो दबाव लगातार बनता जा रहा था वह कुछ सीमा तक कम हो गया है। किसी न किसी वजह से जो कुछ मोदी व कमल को वोट देने वाले लोग तेजी से नाराज होते जा रहे थे उनका क्षरण कुछ कम अवष्य हुआ है। वहीं विरोधी दलों का बेहद ष्षर्मनाक दोहरा रवैया जनता के सामने फिर आ रहा है । पुलवामा आतंकी हमले के बाद से लेकर वायुसेना के साहसिक कारनामें के बाद यदि सर्वाधिक विकृत और देषविरोधी राजनीति की हैं तो वह है बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। अपनी विकृत मानसिकता से मजबूर होकर वह एक बार फिर सरकार व सेना से सबूत मांगने निकल पड़ी हैं।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के भी विकृत मानसिकता से भरे ओछे टिवट रोज सामने आ रहे है। सपा नेता रामगोपाल यादव को इस पूरे मामले में चुनाव टलवाने की साजिश नजर आने लगी है। यही हाल देशभर के विरोधी दलों के नेताओं व टीवी चैनलो पर आने वाले प्रवक्ताओं का हो गया है। अभी तक टी वी चैनलों पर भाजपा प्रवक्ता अपनी बातें रखने में कुछ दबाव महसूस कर रहे थे उन्हें भी अब राहत का अनुभव हुआ है। अब लाइव बहसों में भाजपा के प्रवक्ता खासे आक्रामक हो उठे हैं। टीवी चैनलों पर आगामी लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से पिछड़ता हुआ दिखाने वाले फर्जी सर्वेक्षणों का प्रसारण थम गया है। देश में अब राष्ट्रवाद की बयार बह रही है तथा आने वाले दिनों में यह और तीखी भी हो सकती है। अब मजबूत सरकार व राष्ट्रवाद की बहस तीखी होनी भी चाहिये क्योंकि यह मोदी सरकार का अदभुत पराक्रम ही कि आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग- थलग पड़ चुका है। अब चीन सरकार भी चाह कर भी पाकिस्तान व पल पोस रहे आतंकवाद का कम से कम खुला समर्थन तो नहीं कर रहा ।

    आज भारत सरकार की दूरगामी विदेश नीति का असर साफ दिखयी पड़ रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस जैसे मजबूत देश आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ यूएन में कड़ा प्रस्ताव लाने के लिये मजबूर हो गये हैं। भारत सरकार के वर्तमान कदम सुखद भविष्य का संकेत कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद पीएम मोदी की छवि में एक बार फिर निखर आ गया है। टीवी चैनलों में उन्हें बेहद मजबूत व सशक्त नेता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कहीं उन्हें बाहुबली मोदी कहा जा रहा है तो कहीं उन्हें बंदा अपना सही है का नारा दिया जा रहा है। विरोधी दलोें को अब यही पसंद नहीं आ रहा है तथा उनके मन में पहले से ही घबराहट तो थी तथा इसी मेें महाविलावट करने के लिये तैयार हो गये । अब आगे आने वाले दिनों में मोदी विरोधियों के मन में घबराहट ओर बैचेनी और अधिक दिखलायी पड़ेगी। वह लोग अब पीएम मोदी के खिलाफ जितना जहर उगलेंगे वह उनके खिलाफ ही जा सकता है। अब सभी दलों को सही तरीके से सोचेना होगा लेकिन यह लोग भी सुधरने वाले नहीं है।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading