- ऍफ़ 16 के दुरुपयोग पर अमेरिका ने लगायी पाक को कड़ी फटकार कहा जिस लड़ाकू विमान का प्रयोग आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ करने के लिए दिया गया था उसे पाक ने भारत से युद्ध करने में किया इस्तेमाल
- भारत ने ऍफ़ 16 के मलबे के टुकड़े अमेरिका को सौपें, भारत के साथ खड़ा है ब्रिटेन
नई दिल्ली, 03 मार्च 2019: भारत के खिलाफ एयर स्ट्राइक में ऍफ़ 16 का इस्तेमाल कर पाक बुरी तरह से जांच के घेरे में फंस गया है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा हमने पाक को दी जाने वाली आर्थिक मदद हमने बंद कर दी है।
बता दें कि इस मुद्दे पर ब्रिटेन के सांसद एवं पूर्व विदेशमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले पर आक्रोश और आतंकियों को हराने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता में ब्रिटेन भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
जॉनसन ने यहां ‘‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि भारत और ब्रिटेन आतंकवाद को हराने में सफल होंगे। दोनों देशों के मूल्य आतंकियों एवं उनके प्रायोजकों के मूल्यों से ऊंचे हैं। जॉनसन ने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन की रिहाई का फैसला कर समझदारी से काम लिया लेकिन आतंकवाद से निपटना उनके लिए स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल होगा।






