Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बीएसपी बिहार में महागठबंधन को देगी झटका, सभी सीटों पर उतारेगी अपना उम्मीदवार

    By March 9, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

    सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान

    बस चुनाव का बिगुल बजने वाला है लेकिन राजनितिक दाल इससे पहले है तैयार बैठे हैं बस उनका एक ही लक्ष्य कुर्सी हासिल करना! कई दल तो पहले से ही गठबंधन कर चुके हैं लेकिन कुछ अपने फायदे के लिए अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं।

    इस बार बिहार में महागठबंधन के रणनीतिकारों का सब कुछ ठीक कर लेने के दावे को सबसे पहले बसपा ने ही आईना दिखा दिया। हालांकि बसपा ने महागठबंधन का घटक दल होने का कोई निर्णय नहीं किया था, लेकिन महागठबंधन के विस्तार की बात के साथ बसपा, सपा और वाम दलों को साथ लेकर चलने की चर्चा होती रही है। कहना नहीं होगा कि राजद व कांग्रेस के बीच इस बात का मंथन जारी था कि बसपा को गोपालगंज, सपा को झंझारपुर व सीपीआई को बेगूसराय लोकसभा चुनाव लड़ा कर महागठबंधन को मजबूती की राह प्रदान की जा सकती है। इतना ही नहीं, इस मजबूती की आधारशिला रखने राजद नेता तेजस्वी यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ भी गए थे। मगर बहुजन समाजवादी पार्टी ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर महागठबंधन को जबर्दस्त झटका दे दिया।

    महागठबंधन के वोटबैंक में सेंधमारी:

    बसपा का जनाधार उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक है। यह अलग बात है कि बसपा को लोकसभा चुनाव में बिहार से किसी उम्मीदवार को सांसद बनाने का सौभाग्य नहीं मिल सका। लेकिन राज्य के कई विधान सभा क्षेत्रों में उनका प्रभाव रहा है। ऐसे में कई क्षेत्रों में बसपा उम्मीदवार खड़ी करती है, तो वह महागठबंधन के वोटबैंक में सेंधमारी करते ही दिखती है। वैसे भी विधान सभा में बसपा की जो स्थिति रही है, वह महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

    1990 के विधानसभा में बसपा ने कुल 164 सीटों पर चुनाव लड़ कर 1.4 प्रतिशत वोट हासिल भी की। हालांकि उन्हें किसी भी विधान सभा सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। 1995 के विधानसभा में जरूर बसपा को दो विधान सभा क्षेत्रों में जीत मिली और वोट प्रतिशत बढ़ कर 2.66 जा पहुंचा। बसपा ने तब मोहनिया व चैनपुर विधान सभा में जीत हासिल की थी। 2000 के विधान सभा चुनाव में बसपा ने अपनी किस्मत आजमाई और इस बार पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की और उनका वोट प्रतिशत चार प्रतिशत जा पहुंचा। अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में भभुआ, दिनारा, बक्सर व कटैया विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। तब भी इनका वोट प्रतिशत चार से ज्यादा रहा।

    महागठबंधन की परेशानी बढ़ी:

    2010 व 2015 के विधानसभा चुनाव में सीट भले ही बसपा को नहीं मिली, मगर वोट प्रतिशत तीन के आसपास रहा। इन स्थितियों में अपने वोट प्रतिशत के साथ बसपा महागठबंधन की ताकत बन सकती थी। लेकिन अकेले दम 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर उसने महागठबंधन की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। यह परेशानी तब और बड़ी हो सकती है, जब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी की दृष्टि महागठबंधन के प्रति वक्र रही। समझौता नहीं होने की स्थिति में हम (से) 20 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह भी चुकी है। 

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading