Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    विकास की सौगात व चुनाव की धार

    By March 8, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी और कानपुर यात्रा दो सन्दर्भो में कामयाब रही। एक तो दोनों ही स्थानों पर उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस प्रकार विकास के मामले में केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की बढ़त दिखाई। दूसरा यह कि मोदी ने यहां आयोजित जनसभा में विपक्ष पर निशाना लगाया। उनपर विकास के क्षेत्र में गंभीर न होने का आरोप लगाया। मोदीं ने पुलमावा आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख किया। सुरक्षा बलों की प्रशंसा की, शहीदों की नमन किया। विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा कर न केवल सेना का मनोबल गिरा रहे है, बल्कि दुश्मनों को खुश करने वाले बयान दे रहे है। जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है। इसके बाबजूद देश को अपनी सेना पर विश्वास है। वह सैनिकों का उत्साहवर्धन कर रहे है। सबसे पहले मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। उन्होने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां के संपर्क मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना की नींव रखी।  दीनदयाल हस्तकला संकुल में राष्ट्रीय महिला आजीविका सम्मेलन शामिल हुए।  दीनदयाल अंत्योदय योजना के माध्यम से संपोषित महिला स्वयंसहायता समूहों की ओर से प्रधानमंत्री को भारत के वीर कोष के लिए एक चेक दिया गया।

    नरेंद्र मोदी ने कानपुर में करीब साढ़े छह सौ मेगावाट क्षमता के विद्युत उत्पादन एवं वितरण इकाई और वीडियो कान्फ्रेंसिंग से लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का भी उद्घाटन किया। आगरा में मेट्रो की नींव भी रखी। इस अवसर पर मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के अलावा सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेस वे, रेलवे, एयर वे का जाल बिछाया जा रहा है। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा चुकी है। आजादी के बाद भी कानपुर के डेढ़ लाख घर विजली से वंचित थे। जिन्हें भाजपा सरकार ने बिजली के कनेक्शन दिए। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद विकास कार्यो में तेजी आई है। करीब साठ हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का शिलान्यास हुआ। उन पर कार्य प्रगति पर है।
    मोदी ने कहा भी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने निवेश के अनुकूल माहौल बनाया है। योगी ने यहां मोदी हैं तो मुमकिन है, नारे को प्रमाणों के साथ प्रस्तुत किया। बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन , जनधन खाता, दो सर्जिकल स्ट्राइक जैसी अनेक योजनाओं का उल्लेख किया। उनके साथ जनसभा में मौजूद लोगों ने भी मोदी हैं तो मुमकिन है नारे का उद्घोष किया।उत्तर प्रदेश में परिवहन क्रांति का नया अध्याय शुरू हुआ है। इसका विस्तार सड़क, जल और मेट्रो तक विस्तृत है। सात मार्च को नितिन गडकरी ,राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ ने सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास किया था।
    एक लाख पच्चीस हजार करोड़ रुपये की लागत वाली अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें एक  लाख दस हजार  करोड़ रुपये लागत की पांच हजार नौ सौ बहत्तर किलोमीटर लंबी परियोजनाएं भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में लगभग तीन लाख  पच्चीस करोड़ रुपए की परियोजनाएं या तो पूरी की जा चुकी है। वाराणसी से हल्दिया के बीच एक हजार छियासी किलोमीटर लंबे जलमार्ग के सफल संचालन किया गया। यमुना नदी में दिल्ली से प्रयागराज के बीच जलमार्ग तैयार करने के लिए बारह हजार करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।
    प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बाइस हजार करोड़ के गांव में संपर्क मार्ग बनाये जा  रहे हैं। एक्सप्रेस वे से पांच किमी अंदर के मार्ग जोड़े जाएंगे। नई तकनीक से लागत घटाई गई। गुणवत्ता भी बढ़ी है। कार्बन उत्सर्जन कम हुआ। राजमार्ग निर्माण की गति दोगुनी बढाई है। गंगा नदी में भी  बारह हजार करोड़ रुपये का काम हो रहा है। पांच हजार करोड़ जलमार्ग में तीन हजार करोड़ का काम यूपी में होगा। पिछली सरकार में भूमि अर्जन नहीं होता था।
    यह नितिन गडकरी ने कहा था कि जो सड़क बनाएंगे उन पर दो सौ वर्ष तक गड्ढे नहीं होंगे। जल मार्ग के जरिये वाराणसी से बांग्लादेश माल जा सकता है। लखनऊ में एक सौ पांच किमी की आउटर रिंग रोड का काम दो हजार बाइस तक पूरा हो जाएगा। अगले तीन महीने में बारहकिमी आउटर रिंग रोड पूरा हो जाएगा। कुकरैल नाले पर पुल-सिक्स लेन रोड, आउटर रिंग रोड के अलावा शहर के रेलवे स्टेशनों पर सुधार कार्यों का लोकार्पण किया गया। लखनऊ कानपुर के बीच एक्सप्रेस वे, कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया और मडिय़ांव आइआइएम तिराहे के बीच फ्लाइओवर का शिलान्यास हुआ।

    लखनऊ मेट्रो के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में कुल इक्कीस  स्टेशन हैं। अमौसी एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक रूट पर संचालन शुरू हुआ। इसके पहले ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक केवल आठ स्टेशनों के बीच ही संचालन हो रहा था। जाहिर है कि  नरेंद्र मोदी की केंद्रीय व योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार विकास के मामले में आगे दिख रही है। इसके अलावा भाजपा विरोधियों को घेरने का भी कार्य कर रही है। चुनावी माहौल में यह नीति कारगर हो सकती है।
    कानपुर को कभी उत्तर भारत का मैंचेस्टर कहा जाता था। लेकिन उपेक्षा के चलते यह नगर बदहाल होता गया। कानपुर की पहचान बने बड़े उद्योग बन्द हो गए। नरेंद्र मोदी का इस महानगर को  छह हजार छह सौ बीस करोड़  रुपये की सौगात विषय उल्लेखनीय है। जैसे ही पीएम रैली स्थल पहुंचे इससे कानपुर की तस्वीर बदलेगी। उद्योग जगत पुनः इसकी ओर रुख करेगा। नमामि गंगे और पनकी पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी कानपुर के लिए महत्वपूर्ण था। जबको पक्का घर देने का वादा भी पूरा हो रहा है। अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश में लगभग डेढ़ करोड़ घर बन चुके हैं। इससे पहले की सरकार पच्चीस लाख घर ही बनाये जा सके थे। सांसद मुरली मनोहर जोशी ने सरकार के कार्यो की प्रशंसा की। भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था चीन को पछाड़ने के कगार पर पहुंच गयी है। भारत की सेनाएं सीमा पार कर शत्रुओं से लोहा ले रही हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। इस प्रकार नरेंद्र मोदी की काशी और कानपुर की यात्रा को कारगर कहा जा सकता है।

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading