Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    इंदिरा के रूप में प्रियंका गाँधी को दक्षिण भारत में कैश कराएगी कांग्रेस!

    By March 12, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    दक्षिण में कमजोर पड़ रही है कांग्रेस को मजबूत करने के लिए यूपी के प्रचार में कम समय देने पर भी हो रहा है विचार

    कांग्रेस में इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है कि क्यों न प्रियंका गांधी वाड्रा की इंदिरा गांधी वाली अपील को दक्षिण भारत में भुनाने की कोशिश की जाए। इसके लिए यूपी के प्रचार में उनके कम समय देने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। कांग्रेस के चुनाव प्रबंधक दक्षिण में प्रियंका को इसलिए भी लगाने की सोनिया और राहुल गांधी को राय दे रहे हैं क्योंकि कर्नाटक को छोड़कर दक्षिण के बाकी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में पार्टी कमजोर है। केरल में भी पार्टी को मुश्किल जा सकती है।

    बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में द्रमुक नेता एमके स्टालिन और उनकी बहन कनिमोझी और आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम नेता चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रियंका से प्रचार कराने की डिमांड राहुल के समक्ष रखी है। द्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर फामरूला तय हो गया है और आंध्र प्रदेश में भी तेलगू देशम के साथ दोस्ताना फामरूले पर काम चल रहा है।

    ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि प्रियंका दक्षिण में पार्टी के लिए अधिक उपयोगी हो सकती हैं क्योंकि दक्षिण में इंदिरा गांधी के प्रति अधिक आस्था है। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी को इस बारे में कोई राय दी है तो उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है।दक्षिण में प्रियंका से अधिक प्रचार कराए जाने के पक्षधर नेताओं का यह भी कहना है कि दक्षिण के राज्य प्राय: उत्तर के राज्यों से अलग ढंग से वोटिंग करते आए हैं।

    कहा जा रहा है कि प्रियंका को अधिक लगाए जाने से आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस को फायदा होगा, जहां तेलंगाना राज्य बनाए जाने के बाद से पार्टी का आधार खिसक गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए-एक और यूपीए-दो सरकार बनाए जाने में आंध्र प्रदेश की बड़ी भूमिका रही थी। 2014 के चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता दक्षिण के दो राज्य केरल और कर्नाटक से ही चुनकर आए थे।

    बताया जा रहा है कि प्रियंका के कर्नाटक,केरल समेत दक्षिण के राज्यों में प्रमुख प्रचारक के रूप में भूमिका निभाने को लेकर संगठन मामलों के महासचिव केसी वेणुगोपाल काम कर रहे हैं। वेणुगोपाल कर्नाटक के भी प्रभारी हैं। प्रियंका के दक्षिण भारत में प्रचार को लेकर राहुल गांधी की टीम के अहम सदस्य के राजू भी सक्रिय हैं।

    Keep Reading

    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Mamata's Ultimatum: Major Turmoil in the TMC—Whoever Wishes to Leave, May Go

    ममता का ultimatum: TMC में भारी घमासान, जो जाना चाहे जा सकता है

    For a strong democracy, criticism should be accepted with a smile.

    एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना को हंसकर स्वीकार किया जाए

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading