चेन्नई, 14 मार्च 2019: टैफे द्वारा संचालित जेफार्म सर्विसेज को रूरल मार्केटिंग फोरम और अवार्ड्स 2019 में ‘एग्रीकल्चर इनिशिएटिव ऑफ द इयर’ और ‘इनोवेटिव आइडियाज फॉर रूरल डेवलपमेंट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि जेफार्म सर्विसेज, संख्या के आधार पर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता, टैफे (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) का ट्रैक्टर और कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने वाला प्लेटफार्म है।
जेफार्म सर्विसेज एक सामाजिक (सीएसआर) पहल है, जो ‘कल्टिवेटिंग द वर्ल्ड’ की इसकी सोच से संचालित है, और इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में किसानों के जीवन को समृद्ध बनाना है। भारत में 80 प्रतिशत से अधिक भूमि छोटे और सीमांत किसानों के पास हैं, जो अधिकतर ट्रैक्टरों या उपकरणों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए टैफे का जेफार्म सर्विसेज ऐप इन किसानों को सीधे अपने किसान-से-किसान-तक (एफ2एफ) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों और कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी) से जोड़ती है, जिससे गुणवत्ता, निर्भरता और समय पर डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी किराये की प्रक्रिया की सुविधा मिलती है।
यह पहल 2017 में अपनी स्थापना के बाद से किराये पर लिये गये कृषि उपकरणों के उपयोग में 405,000 से अधिक घंटो के लिये सफलता पूर्वक इस्तेमाल हो चुका हैं और भारत के 10 राज्यों के 85,000 से अधिक किसानों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर चुकी है। कम्पनी का दावा हैं कि वर्तमान में, जेफार्म सर्विसेज राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में उपलब्ध है, और सभी के लिए कृषि उपकरणों को व्यवहारिक तौर पर उपयोग करने में आसान और सस्ता बनाती है।







