एक्शन में सरकार: किसी भी समय हो सकती है आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली, 20 मार्च 2019: पुलवामा हमले के बाद से आतंकियों पर सरकार सख्त एक्शन में है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को वित्त पोषण संबंधी जम्मू कश्मीर में 13 संपत्तियां जब्त की। इसका प्रमुख पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता है।
बता दें कि आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन के संगठन हिजबुल मुजिहीदीन नियंतण्र स्तर पर प्रतिबंधित किया जा चुका है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत 1.22 करोड़ रपए की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया। ये संपत्तियां आतंकी संगठन के लिए कथित तौर पर काम करने वाले बांदीपुरा निवासी मोहम्मद शफी शाह और राज्य के छह अन्य निवासियों से जुड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एजेंसी ने शाह, तालिब लाली, मोहम्मद यूसुफ, गुलाम नबी खान, उमर फारूक शेरा, मंजूर अहमद डार, जफर हुसैन भट, नजीर अहमद डार, अब्दुल मजीद सोफी, मुबारक शाह, मुजफ्फर अहमद डार और मुश्ताक अहमद लोन के खिलाफ जांच शुरू की है।








2 Comments
Pretty! This was an extremely wonderful article.
Thanks for supplying this information. http://www.99ceme.in/ref.php?ref=HONEYWII99
Pretty! This was an extremely wonderful article. Thanks for
supplying this information. http://www.99ceme.in/ref.php?ref=HONEYWII99