यूपी-बिहार में दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘
लखनऊ, 25 मार्च 2019: होली के अवसर पर बिहार-यूपी में रिलीज फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन ब दिन लगातार बढ़ रहा है। पटना, बनारस, मोतिहारी, सीतामढ़ी जैसे तमाम सेंटर पर उनकी फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ का जला दूसरे वीकेंड में भी जारी है। सभी जगहों पर सारे शोज हाउसफुल हैं। ट्रेडर्स की मानें तो साल 2019 की यह पहली सिनेमा है, जो इतना अच्छा करोबार कर रही है और यह पिछले साल की नंबर वन ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘बार्डर’ से भी आगे निकल जायेगी।
बता दें कि पटना के वीणा सिनेमा और बनारस के आनंद मंदिर समेत यूपी – बिहार के तमाम सिनेमाघरों में फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी, जिसके बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ ही रही है। आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में पहले ही दिन‘शेर ए हिंदुस्तान’ की कमाई 1,00,000 रूपये से ज्यादा हुई और टोटल कलेक्शन 1,03,320.72 रुपये रहा था, वहीं वीणा सिनेमा में भी फ़िल्म पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ ली थी, जो आज भी जारी है। दर्शकों का प्यार निरहुआ को खूब मिल रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा।
इसकी एक वजह ये भी है कि अभी इस वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर कोई नयी फ़िल्म नहीं आ रही है। वहीं लोगों पर निरहुआ का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। खासकर महिलाओं का प्यार भी इस फिल्म को खूब मिल रहा है।







