मुंबई, 02 मार्च 2019: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आने वाली फिल्म पति, पत्नी और वो को लेकर काफी उत्साहित हैं। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म पति-पत्नी और वो का रीमेक बनाया जा रहा है। इसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने मुख्य भूमिका में थे।
रीमेक में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है। इस लव ट्राएंगल स्टोरी बेस्ट फिल्म में भूमि एक कूल शहरी लड़की की भूमिका निभा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भूमि इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि वह एक ऐसा किरदार निभाएंगी जो उनके वास्तविक जीवन के सबसे करीब है। भूमि का कहना है,पति पत्नी और वो एक फन है। यह मेरे लिए बहुत अलग है क्योंकि मैंने अभी तक कोई लव ट्राएंगल स्टोरी बेस्ड फिल्म नहीं की है।
इससे पहले मैंने अपनी सभी फिल्मों में एक आत्मविास से भरी लड़की की भूमिका निभाई है, लेकिन यह पूरी तरह से अलग है। इसमें मैं एक सुपर कांफीडेंट लड़की की भूमिका में हूं।








1 Comment
Nice blog right here! Also your web site loads up fast!
What web host are you the use of? Can I get your associate hyperlink in your host?
I want my website loaded up as fast as yours lol