Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ABP NEWS के चुनावी सर्वे पर उठे सवाल ?

    By April 3, 2019Updated:April 3, 2019 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 683
    नवेद शिकोह
    चुनावी सर्वे की एक विधि होती है। बाक़ायदा सैम्पल और एक्सपर्ट्स अनुमान की तस्वीर पेश करते हैं। सर्वे एजेंसीज एक फारमेट पर काम करती हैं। जनता के बीच जाकर बहुत ही परिपक्व तरीके से वोटर्स का मन टटोला जाता है। न्यूज चैनल्स विश्वसनीय और प्रोफेशनल एजेन्सी को हायर करते हैं। नतीजों के बाद जो सर्वे जितना सही साबित होता है उस सर्वे को पेश करने वाला न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी पर दर्शकों/पाठकों का विश्वास बढ़ता है। जाहिर सी बात है कि बिल्कुल गलत साबित होने वाले सर्वे को परोसने वाले चैनलों पर से जनता का विश्वास टूटता होगा। टीआरपी डाउन होती होगी। टीआरपी कम होने से चैनल की व्यवसायिक बैक बोन विज्ञापन मिलना कम होते होंगे। इसलिए पेड न्यूज के दौर में पेड चुनावी सर्वे पेश करने से पहले चैनलों को सौ बार सोचना होता होगा। करोड़ों-अरबों रूपये के पेड झूठे सर्वे दिखाकर बड़ा आर्थिक लाभ भी मिल जाये और बाद में इसके गलत साबित होने पर विश्वसनीयता को ठेस भी नहीं पंहुचे। यानी सांप भी मर जाये और लाठी भी ना टूटे। ऐसी कोई तरकीब भी निकाली जा सकती होगी।
    एबीपी न्यूज चैनल ने चुनावी सर्वे के सभी मानकों को किनारे करते हुए एक नया एक्सपेरिमेंट किया। और नये प्रयोग के असलफल होने पर अविश्वास की गुंजाइश टल जाती है। क्योंकि नये प्रयोग का मतलब ही रिस्क होता है।
    एबीपी चैनल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की संभावनाओं पर आधारित जो सर्वे दिखाये हैं वो विधिवत नहीं बल्कि प्रयोगात्मक हैं। हर लोकसभा सीट का सर्वे स्थानीय पत्रकारों के अनुमान या उनकी राय पर आधारित हैं। यानी यदि सर्वे गलत साबित हुआ तो सर्वे दिखाने वाला नहीं लोकल पत्रकार गलत थे।
    पत्रकारों का अनुमान सर्वविदित होता है। इसलिए एबीपी चैनल से लखनऊ के दो पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि जिन स्थानीय पत्रकारों के अनुमान पर ये सर्वे दिखाया गया है उन पत्रकारों का विवरण प्रस्तुत किया जाये। यदि चैनल ऐसा नहीं करता है तो पत्रकार संगठन चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि चैनल से उन पत्रकारों का नाम और कार्यस्थल की जानकारी ली जाये जिन स्थानीय पत्रकारों के अनुमान पर आधारित बता कर सर्वे पेश किया जा रहा है।
    गौरतलब है कि आरोप लगते हैं कि कुछ चैनल्स किसी ना किसी पार्टी विशेष का माहौल बनाने के लिए झूठ पर आधारित पेड सर्वे दिखाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले औद्योगिक घराने बड़े राजनीति दलों के प्रचार को फाइनेंस करते हैं। शर्त ये होती है कि यदि पार्टी सरकार बनाती है तो सरकारी मशीनरी के संरक्षण में उनका बिजनेस ग्रोथ बढ़ाया जाये। काले को सफेद करने में सरकार सहयोग दे।
     चुनावी दंगल पर किस्स किस्म के सट्टे लगते रहे हैं। मैच फिक्सिंग होती रही है। पर्दे के पीछे से राजनीति दलों पर कार्पोरेट खूब पैसा लगाता रहा है। ज्यादातर पैसा प्रचार में लगता है, और इस प्रचार को न्यूज या सर्वे के फार्मेट में ढालने के लिए मीडिया को खरीदा  जाता है।
    बस इन्हीं बातों से इमानदार मीडिया भी बदनाम होती है। मीडिया को इन बदनामियों से बचाने और बेईमान मीडिया की असलियत सामने लाने के लिये आल इंडिया न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ने एबीपी न्यूज चैनल से पूछा है कि किन स्थानीय पत्रकारों के अनुमान पर चैनल ने सर्वे दिखाया है, कृपया अवगत करायें !

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Bill on April 8, 2019 9:55 pm

      I will immediately grab your rss feed as I can’t in finding your
      e-mail subscription hyperlink or newsletter service.
      Do you have any? Kindly allow me recognize in order that I could subscribe.
      Thanks. Way cool! Some extremely valid points!
      I appreciate you writing this article and the rest of the site is very good.

      It is perfect time to make a few plans for the future and it’s time to be happy.
      I’ve learn this put up and if I could I wish to counsel
      you some interesting things or tips. Perhaps you could write next articles
      relating to this article. I desire to learn even more things about it!
      http://tagomi.com

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading