Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ‘दबंग थ्री’ की शूटिंग में हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने पर भड़की भाजपा, कहा माफ़ी मांगे सलमान खान

    By April 5, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638
    • शिवलिंग पर तख्त लगाकर हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप
    • महेश्वर में हो रही है ‘दबंग-थ्री’ की शूटिंग

    नई दिल्ली, 05 अप्रैल 2019: मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में फिल्म ‘‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर लगाए गए तख्त हटाए जाने के बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने सलमान खान पर हमला बोलते हुए हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इन दिनों महेश्वर में सलमान खान की फिल्म ‘‘दबंग-तीन’ की शूटिंग चल रही है।

    वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला:

    इस दौरान बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद दोपहर बाद तख्त को हटा दिया गया और देर शाम को सलमान खान को सफाई देनी पड़ी। शिवलिंग की सुरक्षा में लगाए गए तख्त को हटाए जाने के बाद भी भाजपा सलमान खान पर हमलावर है।

    होती रही राजनीति: ट्विटर पर चली बयानबाज़ी

    मीडिया ख़बरों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘खान साहब, ‘‘वन्दे-मातरम’ कहने पर जब आपका धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप 12 ज्योतिलिर्ंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुंच कर ‘‘शिव-लिंग’ पर चारपाई बिछाकर उनके सर पर नाच करेंगे।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए लिखा, ‘‘क्या कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बताएंगे कि इस अपवित्र ‘‘हिंदुत्व’ विरोधी कार्य को आपका समर्थन है ? यदि नहीं तो हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का यह प्रयास नहीं है? क्या मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान लेंगे जिससे एक वर्ग को भड़काने का प्रयास हो रहा है?’

    गौरतलब है कि बुधवार की सुबह से महेश्वर में चल रही ‘‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें व वीडियो वायरल हुए, जिसमें शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए दिखाया गया था। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया।

    सलमान खान को देनी पड़ी सफाई:

    बुधवार की शाम को सलमान खान ने स्वयं सामने आकर मामले पर सफाई दी और बताया कि शिवलिंग की सुरक्षा के लिए बॉक्स लगाया गया था। मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा। सलमान खान का इंदौर से नाता है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग करने के आग्रह का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कमलनाथ के आग्रह पर ही महेश्वर का चयन किया है। मेरे दादा यहां पुलिस अधिकारी रहे हैं, अपना घर समझकर आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता मगर महेश्वर का नाम हो इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।’

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading