Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आरईपीएल ने इंडियन इलेवन को 44 रन से हराया

    By April 10, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 716
    गुरचरण कौर साहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: 
    लखनऊ, 10 अप्रैल 2019: मैन ऑफ द मैच विपिन चंद्रा (72 रन, चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से आरईपीएल क्रूसेडर्स ने द्वितीय गुरचरण कौर साहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडियन इलेवन को 44 रन से मात दी।
    एनआर स्टेडियम पर आरईपीएल क्रूसेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपिन चंद्रा (72 रन, 65 गेंद, 9 चौके, एक छक्का), प्रियांशु श्रीवास्तव (63 रन, 54 गेंद, 10 चौके) और विजय यादव (31) की पारियों से 37.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 220 रन बनाए।
    इंडियन इलेवन से मसूूदुल हसन और शोएब कमाल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन इलेवन निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन ही बना सका। विराट जायसवाल (67 रन, 67 गेंद, 10 चौके) और निखिल राव (51 रन, 56 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने अर्धशतक जड़ा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आरईपीएल क्रूसेडर्स से विपिन चंद्रा ने 24 रन देकर चार जबकि कृतज्ञ सिंह ने दो विकेट चटकाए।
    मुनींद्र मौर्य के कमाल से साउंड इमेजेस को मिली जीत:
    टूर्नामेंट के एलडीए स्टेडियम में खेले गए मैच में साउंड इमेजेस ने मैन ऑफ द मैच मुनींद्र मौर्या (22 रन, तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से एलडीए कोचिंग को 127 रन के भारी अंतर से हराया। साउंड इमेजेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक यादव (52 रन, 48 गेंद, 6 चौके, दो छक्के) और नीलेंद्र पी.सिंह (45 रन, 67 गेंद, 5 चौके) की पारियों से निर्धारित 37 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 206 रन बनाए।
    अंशुमान पाण्डेय ने 26 और मुनिंद्र मौर्या ने भी नाबाद 22 रन बनाए। एलडीए कोचिंग से मनीष शर्मा ने तीन जबकि विवेक गुप्ता और उत्कर्ष अवस्थी ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में एलडीए कोचिंग सेंटर 21.4 ओवर में 79 रन ही बना सका। शिवम पाण्डेय (16) ने सर्वाधिक और राहुल रावत ने 11 रन बनाए। साउंड इमेजेस से मुनींद्र मौर्या ने तीन जबकि अंशुमान पाण्डेय ने दो विकेट चटकाए।

    #गुरचरण कौर साहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading