नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2019: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की प्रस्तावित ‘न्याय’ योजना पर प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी आखिरकार मान चुकी है कि पिछले 60 सालों में उसने ‘‘अन्याय’ किया था। उन्होंने यह भी पूछा, ‘1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों’ के लिए, दलित विरोधी दंगों के सभी पीड़ितों के लिए कौन न्याय करेगा?
मोदी ने तमिलनाडु के थेनी और रामनाथपुरम जिले में विशाल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस और बेईमानी सबसे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कभी-कभी गलती से वे सच बोल देते हैं। अब वे कह रहे हैं कि न्याय होगा। भले ही उनका इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने 60 सालों तक अन्याय किया था।’






