Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    वर्ल्ड कप के लिए हैं तैयार हम

    By April 16, 2019 क्रिकेट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    ऋषभ पंत पर कार्तिक को मिली तरजीह विजय शंकर भी टीम में

    मुंबई, 16 अप्रैल 2019: टीम इंडिया के सूरमा विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं खिलाडियों का एलान हो चुका हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के अनुसार सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी कार्तिक 2007 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। महेंद्र सिंह धोनी से तीन महीने पहले सितम्बर 2004 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था । धोनी का यह चौथा और संभवत: आखिरी विश्व कप होगा। कोहली का यह तीसरा विश्व कप होगा जबकि रोहित शर्मा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार 2015 विश्व कप में खेल चुके हैं।

    भारतीय कप्तान कोहली ने आईपीएल से पहले कहा था कि इस लीग में प्रदर्शन का असर चयन पर नहीं पड़ेगा और वह सही साबित हुआ क्योंकि इस सत्र में पंत ने 245 और कार्तिक ने 111 रन बनाए हैं। प्रसाद से सबसे ज्यादा सवाल पंत के बारे में ही किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर विस्तार से बात की। हमें लगा कि कार्तिक या पंत तभी अंतिम एकादश में रहेंगे, जब माही चोटिल हो। यदि क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल जैसा अहम मैच हो तो विकेटकी¨पग मायने रखती है।’ उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि हमने कार्तिक को चुना वरना पंत टीम में होता।’

    बता दें कि तमिलनाडु के गेंदबाज हरफनमौला विजय शंकर को टीम में रखा गया है जो चौथे नंबर का स्लाट ले सकते हैं। पहले लग रहा था कि अंबाति रायुडू की जगह पक्की है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘हम चैंपियंस ट्रॉफी (2017) के बाद से इसकी तैयारी कर रहे थे। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले महीनों में कुछ खिलाड़ियों ने दावा पुख्ता किया जिनमें विजय शंकर भी है।’ केएल राहुल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। प्रसाद ने कहा, ‘‘इस बात पर भी र्चचा हुई कि केदार जाधव की तरह विजय शंकर भी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है। यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा।’र¨वद्र जडेजा के हरफनमौला कौशल की वजह से उन्हें टीम में रखा गया। प्रसाद ने कहा, पिछले डेढ साल में कलाई के दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने हमें मैच जिताए हैं। लेकिन ऐसी परिस्थितियां भी हो सकती है कि आपको अंतिम एकादश में एक हरफनमौला की जरूरत पड़े और तब जडेजा काम आएगा।

    यह रहेंगें टीम इंडिया में खिलाडी:

    विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, र¨वद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

    Keep Reading

    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    1 Comment

    1. Doris on December 10, 2020 8:49 pm

      Very descriptive blog, I liked that a lot. Will there be
      a part 2?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading