लखनऊ, 20 अप्रैल 2019: अविजय चेस अकादमी में खेली जा रही 14 वीं अविजय खुली शतरंज प्रतियोगिता का पहला चक्र उलट फेर वाला रहा जयपुरिया स्कूल के आर्यन सिंह रेटिंग 1096 ने अपने से उच्च वरीय खिलाडी कुलदीप शंकर रेटिंग 1599 को बेहतरीन मध्य खेल दिखाते हुए रूख का बलिदान कर मात लगा दी।

वही लामार्ट के अंडर 12 खिलाडी अथर्व रस्तोगी ने अमन अग्रवाल रेटिंग 1385 को ड्रा पर दिया जबकि जयपुरिया स्कूल की आठ वर्षीय सान्वी अग्रवाल रेटिंग 1007 ने अंडर 13 स्टेट चैंपियन स्टडी हॉल के पृथ्वी सिंह रेटिंग 1559 को परस्त कर सभी को चौका दिया।
आरिफ अली, पवन बाथम, के के खरे, प्रेम सिंह मेहता, शनि सोनी, अर्जुन सिंह, डेविड युंग, आर्यन सिंह, सान्वी अग्रवाल. विकल्प मिश्रा और सिमरन सभी 1-1 अंको के साथ बढ़त बनाये हुए है।







