Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    शास्त्रीय संगीत के साथ, महात्मा गाँधी के प्रिय भजनों ने समां बांधा

    By April 20, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552

    सी.एम.एस. के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में डायमण्ड जुबली समारोह का हुआ भव्य आयोजन

    लखनऊ, 20 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ में ‘पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत समारोह’ में 17 देशों एवं भारत के 11 राज्यों से आएं 168 संगीतज्ञों की लाजवाब सामूहिक प्रस्तुतियों ने लखनऊवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सी.एम.एस. ने संगीत के माध्यम से एकता, शान्ति व सौहार्द स्थापित करने की जो स्वस्थ पहल की है, वह स्वागत योग्य है। आज सारी दुनिया विज्ञान एवं टैक्नोलॉजी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई है, परन्तु संगीत लोगों के दिलों को जोड़ता है।

    पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत के इस विराट लाइव कन्सर्ट में दर्शक रोमांचित हो उठे। कन्सर्ट का नेतृत्व प्रख्यात संगीतज्ञ श्री विजय उपाध्याय एवं एवं इण्डियन नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा एवं क्वायर की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री सोनिया खान ने किया। प्रख्यात संगीतज्ञ श्री विजय उपाध्याय के संगीत निर्देशन में महात्मा गाँधी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव’ एवं ‘वैष्णव जन तो’ की पाश्चात्य शैली में प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया।

    विद्यालय के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि इस संगीत समारोह के आस्ट्रिया, बुल्गारिया, चीन, डोमिनिकन गणराज्य, फ्रांस, जार्जिया, जर्मनी, ईरान, इटली, लक्जमबर्ग, रोमानिया, रूस, स्लोवेनिया, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन, बांग्लादेश एवं भारत 11 राज्यों दिल्ली, कर्नाटक, मणिपुर, महाराष्ट्र, नागालैण्ड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बेंगलूरू, मिजोरम एवं आन्ध्र प्रदेश के संगीतकारों ने एक साथ प्रतिभाग किया। इसके साथ ही, वायलिन, वायलास, चेलोज, डबल बेस, हाप, बांसुरी, फ्रेन्च हार्न, ओब, क्लैरिनेट, ट्राम्बोन, ट्रम्पेट, टुबास, ड्रम, टिम्पनी आदि वाद्ययंत्रों का उपयोग किया गया।

    सी.एम.एस फुटबाल प्रतियोगिता में चैम्पियन

    लखनऊ, 20 अप्रैल 2019: चौक स्टेडियम लखनऊ में आयोजित की जा रही प्राईमरी व जूनियर वर्ग की इन्टर-कैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज प्राईमरी वर्ग का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। प्राईमरी वर्ग को फाइनल मैच सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के बीच खेला गया।

    रोमांचकारी मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर कई जबरदस्त आक्रमण किये परन्तु दोनों ही टीमों की सजग रक्षापंक्ति के चलते कोई भी टीम 50 मिनट तक गोल नहीं कर सकी। खेल के अन्तिम चरण में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के वेदांश ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी, जो कि अन्त तक बरकरार रही। इस प्रकार सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने प्राईमरी वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की।

    इससे पहले, खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों ने सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने चौक कैम्पस को 2-0 एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने कानपुर रोड कैम्पस को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    सी.एम.एस. में ‘कैरियर डे’ का आयोजन आज

    लखनऊ, 20 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘कैरियर डे’ का भव्य आयोजन कल दिनाँक 21 अप्रैल, रविवार को प्रातः 9.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ छात्रों को उनकी रुचि के अनुकूल उपयुक्त कैरियर का चुनाव करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, साथ ही साथ अभिभावकों व शिक्षकों को भी तमाम तरह की जानकारियां उपलब्ध करायेंगे।

    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘कैरियर डे’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी उपलब्धियों एवं प्रगति से अवगत कराना है, साथ ही छात्रों को विशेषज्ञ वार्ता एवं व्यक्तिगत परामर्श द्वारा विभिन्न कैरियर विकल्पों पर गहराई से जानने का एक अवसर प्राप्त होगा।

    #सिटी मोन्टेसरी स्कूल #सी.एम.एस.

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading