Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    झाँसी सीट पर कौन बनेगा बाज़ीगर?

    By April 25, 2019 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635
    बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में काँटे की टक्कर
    राहुल कुमार गुप्त
    नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2019: चौथे चरण में झाँसी-ललितपुर संसदीय सीट इसलिये भी चर्चा में है क्योंकि यह केंद्रीय मंत्री देने वाली सीट है और अघोषित बुंदेलखंड राज्य की भावी राजधानी के साथ दो वीरांगनाओं लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई की कर्मभूमि भी। सन् 2009 के लोकसभा चुनाव में यहाँ से कांग्रेस के सांसद प्रदीप जैन के बाद पिछले लोकसभा में भाजपा सांसद बनीं साध्वी उमा भारती भी केंद्र सरकार में मंत्री बनीं। अतः यह सीट बुंदेलखंड में कई मामलों में चर्चा पर है। यहाँ से भाजपा, महागठबंधन और कांग्रेस गठबंधन के तीनों प्रत्याशी ही पहली बार लोकसभा चुनाव का सामना कर रहे हैं तो इनमें दो दल-बदलू और एक पर बाहरी प्रत्याशी होने का ठप्पा लगा है। इन तीनों दलों के बड़े राजनेता व समर्थकों के मन के प्रत्याशी न होने से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में शुरुआती दौर पर नाराजगी भी देखी गयी किन्तु समय के साथ यह नाराजगी रूपी चिंगारी राख की ढेर में दबी सी प्रतीत आने लगी।
    केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चुनाव लड़ने से इंकार करने पर अन्य भाजपा नेताओं के चुनाव लड़ने के सपनों को बल मिलना शुरू ही हुआ था कि अंदरखानों से आती खबरों ने उनके सपनों पर भी सेंध लगाना शुरू कर दिया यह केवल भाजपा के साथ घटित नहीं हो रहा था बल्कि तीनों दलों के संभावित प्रत्याशियों के साथ घटित हो रहा था। उमा भारती अपनी विजित सीट से स्वजातीय गंगाचरण राजपूत के लिये हाईकमान से टिकट की गुजारिश में लगीं थीं लेकिन वो बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र की समधन के भतीजे अनुराग शर्मा को मिल गयी। इससे पिछले चुनावों में यही परिवार बसपा से चुनाव लड़ता था, जिससे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं व नेताओं की उम्मीदों को धक्का सा लगा।
    झाँसी सीट पर जातीय संख्या- (लगभग में)
    सामान्य- 6 लाख
    अन्य पिछड़ा वर्ग- 8 लाख
    एससी- साढ़े चार लाख
    मुस्लिम- डेढ़ लाख
    उधर गठबंधन ने झाँसी के कद्दावर सपा नेता चंद्रपाल सिंह को टिकट न देकर उनके प्रतिद्वंद्वी भगवाधारी श्यामसुंदर यादव को टिकट दे दिया। काँग्रेस ने भी यही रुख अपनाया उसने एक नये व बाहरी प्रत्याशी पूर्व में कद्दावर मंत्री व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबूसिंह कुशवाहा के भाई एडवोकेट शिवशरण कुशवाहा को दे दी। ऐसे में वहाँ के कांग्रेस नेता भी शुरुआती दौर पर अनमन से दिखायी दिये। जिससे तीनों प्रत्याशियों को अपने दलों के प्रबल लोगों का मान-मनौवल चलता रहा। ऐसे हालात में बुंदेलखंड के गौरव झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की यह सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी है जनता का रुझान भी अभी बँटा-बँटा सा नजर आ रहा है अतः अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन तीनों प्रत्याशी एक-दूसरे को काँटे की टक्कर दे रहे हैं।।
    कई मीडिया चैनल व कुछ अखबारों के पत्रकार जनमत को बदलने का भरसक प्रयास करते भी नज़र आ रहे हैं। यह सीट जहाँ सर्वाधिक बार कांग्रेस के खाते में गयी वह कांग्रेस आज भी यहाँ अपना दल (कृष्णा पटेल) व जन अधिकार पार्टी  के साथ गठबंधन कर मजबूती की स्थिति में है किन्तु जानबूझकर पूर्व प्रायोजित मीडिया इसको काँटे की टक्कर से बहुत पहले बाहर कर चुकी है जिससे जनमत पर असर पड़े। जबकि सारे पहलुओं पर नज़र डालें तो  कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा भी अन्य को यहाँ से काँटे की टक्कर दे रहे हैं। झाँसी संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक बार कांग्रेस ने ही अपना परचम लहराया है। भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस तीनों के प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
    भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों पर जहाँ दल-बदलूओं का ठप्पा लगा है पर केवल कांग्रेस के प्रत्याशी पर बाहरी होने का पत्रकारों द्वारा रोना रोया जा रहा है जबकि दलबदलुओं के लिये कोई रोना नहीं है। हाँ! कांग्रेस प्रत्याशी बाहरी जरूर है लेकिन है बुंदेलखंड का ही, इनकी पकड़ और समर्थक झाँसी संसदीय क्षेत्र में बहुतायत में हैं तथा अतिपिछड़ी जातियों, कांग्रेस का बेसिक वोट और प्रदीप आदित्य जैन की मेहनत तथा प्रियंका गाँधी के आने से पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा संचारित होना तथा मुस्लिमों का रुझान भी  कांग्रेस की ओर फिर होना, ‘न्याय’ योजना का गरीबों पर बेहतर प्रभाव पड़ना भी कांग्रेस प्रत्याशी को भी बाज़ीगर बना सकता है। जीएसटी और नोटबंदी की मार से परेशान व्यापारियों की बीजेपी से नाराजगी और किसानों तथा छात्रों के लिये कांग्रेस की घोषित बेहतर योजनाएं भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रुझान बना रही हैं।
    सपा -बसपा गठबंधन प्रत्याशी अभी तक भगवा चोले पर ही थे इसलिये उन पर कई लोगों का विश्वास न होना भी कांग्रेस के प्रत्याशी को कहीं से कमजोर नहीं होने दे रहा है। बसपा के कद्दावर नेता रहे बाबूसिंह कुशवाहा का अतिपिछड़ी जातियों के अलावा अनुसूचित जातियों पर भी गहरा प्रभाव है। वहीं कांग्रेस में नसीमुद्दीन सिद्ददिकी के आने से भी उस क्षेत्र का मुस्लिम कांग्रेस को ही पसंद कर रहा है।
    लोधी राजपूतों का भी मत अब केवल एक जगह ही नहीं पड़ने वाला है बल्कि वो भी बँटेगा। लोधी राजपूतों के एक प्रदेश स्तरीय नेता रहे पूर्व मंत्री स्व. डाॅक्टर सुरेंद्रपाल वर्मा के पुत्र लोधी महेंद्रपाल वर्मा का इस क्षेत्र में महीनों से सक्रिय होना भी भाजपा के वोटबैंक में पूर्णतः सेंध लगाने का कार्य कर चुका है। कुछ प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के वैश्य नेता भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वैश्य वर्ग को मनाने की कोशिशों में लगे हैं जिनकी मिली-जुली प्रक्रिया भी देखने को मिल रही है। ऐसे हालात में झाँसी संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला ही है जिसे कुछ बड़े मीडिया वाले भाजपा और महागठबंधन के बीच का ही बता रहे हैं तथा कांग्रेस को चुनाव से पहले ही हारा घोषित करार कर दिये हैं। जबकि सही स्थिति कुछ और ही है, झाँसी संसदीय क्षेत्र के महारण में तीनों ही प्रत्याशी अपनी प्रबल स्थित में हैं इनमें से कोई भी बाज़ीगर बनकर इस क्षेत्र की सेवा में लगेगा।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading