Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पिछड़ों का दर्द समझते हैं: मायावती

    By April 27, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518

    उरई, 27 अप्रैल 2019: सत्ता का ऊंट कब किस करवट बैठेगा यह आज तक कोई समझ नहीं पाया है! सत्ता के दो पुराने दुश्मन एक हो गए हैं और आज राजनीति में महागठबंधन के बीच एक दूसरे की तारीफें गढ़ रहे हैं।इसी कड़ी में जनपद के उरई मुख्यालय में बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में संयुक्त जनसभा की। जनसभा में दोनों पार्टियों के अध्यक्षों ने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने जहां कांग्रेस के घोषणा पत्र को हवा हवाई कहा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये उन्हें पिछड़े वर्ग का विरोधी बताया।

    सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह पंकज के पक्ष में शुक्रवार को उरई के कोंच रोड स्थित मैकेनिक नगर में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करने के लिये बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुये बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है और इसी कारण यहां के लोगों को रोजगार की तलाश के लिए पलायन करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा की तरह जुमलेबाजी पर उतर आई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र हवा हवाई है। उन्होंने कहा कि 6 हजार रुपये से किसी की गरीबी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां जनता के साथ छलावा करने का कार्य कर रही हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी जन्मजात पिछड़े नहीं हैं बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद सत्ता का सुख पाने के लिये

    उन्होंने खुद को पिछड़ा घोषित कर दिया। उन्होंने सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह की तारीफ करते हुये कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पिछड़ों का दर्द समझते हैं और वही पिछड़ों के सच्चे हितैषी हैं। जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है और अब नया प्रधानमंत्री बनेगा।

    उन्होंने भाजपा के बारे में बोलते हुए कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। वहीं उन्होंने किसानों के दर्द पर मरहम लगाते हुए कहा कि सरकार बनते ही बुंदेलखंड में अन्ना पशु समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने लोगों को लैपटॉप दिए जबकि बाबा जी नहीं दे रहे हैं क्योंकि वो खुद लैपटॉप चलाना नहीं जानते। दोनों पार्टियों के मुखिया ने गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    June 16, 2026
    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    June 16, 2026
    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    June 16, 2026
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading