कहा: शादी उनकी थी, मेरी नहीं!
मुंबई, 17 मई 2019: सैफ अली खान ने एक ट्रोल का करारा जवाब दिया, जिसमें उनसे नवाब होने के बारे में सवाल किया। अभिनेता ने टिप्पणी की कि वह नवाब बनने से ज्यादा कबाब पसंद करते हैं। अरबाज खान के चैट शो पिंच पर सैफ से सोशल मीडिया पर उनको लेकर किए गए कुछ टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था।
एपिसोड के प्रोमो में नजर आ रहा है कि अरबाज सैफ को एक टिप्पणी दिखा रहे हैं, वह पढ़ते हैं, नवाब बनने के साथ ही अभी भी सड़े हुए हुकूमत पर चिपका पड़ा है। ये पढ़ने के बाद सैफ ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे नवाब बनने में कभी भी दिलचस्पी नहीं रही है, मुझे कबाब खाना पसंद है।
सैफ से एक ट्रोल ने प्रश्न किया, हम-तुम के अभिनेता सोनम कपूर की शादी में साधारण सफेद कुत्रे पायजामे में। इस पर उन्होंने जवाब दिया, शादी उनकी थी, मेरी नहीं।







