Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    वर्ल्ड कप जीते तो आईसीसी कर देगा मालामाल, विजेता टीम को मिलेंगे 28 करोड़

    By May 18, 2019 क्रिकेट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757

    नई दिल्ली, 18 मई 2019: इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे वनडे क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर (लगभग 28 करोड़ रूपए) का इनाम दिया जाएगा जबकि उपविजेता टीम को 20 लाख डॉलर (लगभग 14 करोड़ रूपए) मिलेंगे। आईसीसी ने शुक्रवार को पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी।


    वनडे वर्ल्ड कप में दी जाने वाली पुरस्कार राशि विजेता:

    करीब 28 करोड़ रूपए (40 लाख डॉलर) उपविजेता – करीब 14 करोड़ रूपए (20 लाख डॉलर) सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमें – करीब 5.6 करोड़ रूपए (8 लाख डॉलर) 45 लीग मैचों में जीतने वाली टीम – करीब 28 लाख रूपए (40,000 डॉलर) लीग चरण से बाहर होने वाली वाली टीम – करीब 70 लाख रूपए (1,00000 डॉलर)


    दस टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि एक करोड़ डॉलर है। पिछले विश्व कप 2015 में कुल पुरस्कार राशि 80 लाख डॉलर थी। पिछले विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब और इनामी राशि जीती थी। पिछले विश्व कप में 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। पिछले विश्व कप के मुकाबले इस विश्व कप विजेता और उपविजेता टीमों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है।

    हाल में समाप्त हुए आईपीएल के 12वें संस्करण के विजेता को 20 करोड़ रूपए और उपविजेता को 12 करोड 50 लाख रपए दिए गए थे।2015 विश्व कप में विजेता टीम को 37 लाख 50 हजार डॉलर तथा उपविजेता टीम को 17 लाख 50 हजार डॉलर का इनाम दिया गया था। इस बार हालांकि विजेता और उपविजेता टीम की इनामी राशि को बढ़ा कर क्रमश: 40 और 20 लाख डॉलर कर दिया गया है।

     

    2015 के मुकाबले कुल राशि को भी 25 फीसदी बढ़ा कर एक करोड़ डॉलर कर दिया गया है। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारनी वाली टीमों की राशि को 6 लाख डॉलर से बढ़ाकर आठ लाख डॉलर कर दिया गया है। टूर्नामेंट में प्रत्येक लीग चरण मैच की विजेता टीम को 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे। लीग चरण के बाद छह टीमें विश्व कप से बाहर हो जाएंगी। इन टीमों को 70-70 लाख रपए मिलेंगे।

    इस तरह इन टीमों के लिए कुल मिलाकर 4.2 करोड़ रपए की राशि रखी गई है।2019 विश्व कप का फॉम्रेट 1992 में नौ टीमों के साथ खेले गए विश्व कप की तर्ज पर है। जिसमें सभी टीमें एक दूसरे से राउंड रोबिन चरण के तहत खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 30 मई से शुरू होने जा रहा टूर्नामेंट 46 दिन तक चलेगा और 11 अलग-अलग स्थानों पर खेला जाएगा।

    Keep Reading

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. dump on May 20, 2019 12:14 am

      My рartner andd I stumbled ofer here from a different website and thoսght I might aѕ well
      check thіngs out. I like what I see sо i am just f᧐llowing
      you. Look foгward to eҳploring your wеƄ page for a second time.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading