बढ़ेगी सैफ, तब्बू, नीलम की मुश्किल है 8 सप्ताह बाद होगी सुनवाई
नई दिल्ली, जोधपुर, 21 मई 2019: राजस्थान उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नीलम एवं तब्बू सहित सभी सह आरोपियों के नए सिरे से नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय जोधपुर में न्यायाधीश मनोज गर्ग की अदालत में सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान सभी छह आरोपियों को नए सिरे से नोटिस जारी किया किए हैं।
राज्य सरकार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री जोधपुर ग्रामीण की अदालत के सहआरोपियों को पिछले वर्ष अप्रैल में बरी कर देने के फैसले को चुनौती दी थी। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 सप्ताह का समय दिया गया है। अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता महिपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नीलम के अलावा अभी तक अन्य आरोपियों को नोटिस तामील नहीं हो पाए हैं इस पर न्यायालय ने सभी आरोपियों को नए सिरे से नोटिस जारी कर 8 सप्ताह में अपना जवाब पेश करने का आदेश दिया है।







