Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना का जवाब

    By May 22, 2019Updated:May 22, 2019 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    सर्जिकल स्ट्राइक पर मची हाय- तौबा के बीच विपक्ष के साथ सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी कर सत्तारूढ़ भाजपा भी कम ज़िम्मेदार नहीं है। उसने भी सेना के इस सफल अभियान को अपने पक्ष में प्रचारित करने का एक अवसर भी हाथ से जाने नहीं दिया।

    इंडियन आर्मी द्वारा एलओसी के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के करीब ढाई साल बाद उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस बात पर अपनी मुहर लगा दी कि भारतीय सेना ने सितम्बर, 2016 को पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उम्मीद की जानी चाहिए कि उत्तरी कमान के प्रमुख के इस स्पष्टीकरण के बाद सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक पर होने वाली ओछी राजनीति बंद होनी चाहिए। कुछ दिन पहले सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) ने भी एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक सितम्बर, 2016 को ही हुई थी।

    दरअसल, सितम्बर, 2016 के बाद से अब तक सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जितनी ओछी राजनीति हुई है, उससे सेना की विश्वसनीयता को धक्का पहुंचा है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सेना के इस कामयाब अभियान का सबूत मांग कर उसकी विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा भी इसके लिए कम दोषी नहीं है। उसने भी सेना के इस सफल अभियान को अपने पक्ष में प्रचारित करने का एक अवसर भी हाथ से जाने नहीं दिया।

    हालांकि सेना के किसी बड़े अभियान का श्रेय अन्तत: राजनीतिक नेतृत्व को ही दिया जाता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को जो सफलता मिली उसका श्रेय तबकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ही दिया गया और आज भी दिया जाता है। यही नहीं, उनके शासनकाल में पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। इसका श्रेय भी इंदिरा गांधी को ही दिया गया। लेकिन तब विपक्ष की ओर से इस तरह की छिछली राजनीति नहीं हुई थी। संसदीय लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में निर्वाचित सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी होती है, और संसद संप्रभु होती है।

    जाहिर है कि शासन के किसी भी अंग का निर्णय सरकार का निर्णय माना जाता है। इसलिए भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक, इनका कुछ न कुछ श्रेय तो मोदी सरकार को मिलना ही चाहिए। सवाल यह नहीं है कि भारतीय सेना ने सितम्बर, 2016 में पहली बार नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की बल्कि असल मुद्दा यह है कि भारत ने दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की यह बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि इससे समूचा देश गौरवान्वित हुआ। राजनीति के लिए असंख्य मुद्दे हैं। विपक्ष को परिपक्वता दिखाते हुए सेना पर राजनीति करने से बचना चाहिए।

    Keep Reading

    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    1 Comment

    1. cvv fullz online shop on May 24, 2019 12:41 pm

      Ι’ll right away grab your rsss as I ϲan’t find
      your email subscгірtion liknk or newsletter service.
      Do yyou have any? Kindly allow me recognize in order thаt I could
      subscriƄe. Thanks.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading