दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ, 31 मई 2019: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक गंभीर विषय को भी रोचक और प्रभावी ढंग से कहने की क्षमता रखते है। चिकित्सा का क्षेत्र ऐसा ही है। इसमें आमजन या गैर चिकित्सक की ज्यादा रुचि नहीं होती है। उनकी यह अपेक्षा अवश्य होती है कि उनको उचित इलाज मिले, उनकी पीड़ा और बीमारी दूर हो। यह कार्य चिकित्सक ही करते है। ऐसे में रोगी और चिकित्सक का रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह रिश्ता ठीक रहना चाहिए, मरीज व उसके परिजनों के लिए चिकित्सक पृथ्वी पर भगवान का रूप होता है।राज्यपाल राम नाईक ने यही विषय बड़ी रोचकता से उठाया। वह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में आयोजित इण्डो जापानीज क्राॅनिक टोटल आक्लुजन क्लब द्वारा आयोजित कांफ्रेंस के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ राकेश कपूर, आॅर्गनाईजिंग कोर्स डायरेक्टर डाॅ प्रवीन के गोयल, कोर्स डायरेक्टर हैदराबाद डाॅ सूर्य प्रकाश राव, कोर्स डायरेक्टर जापान के डाॅ मसहिसा यामने, कोर्स डायरेक्टर थिरूअनंतपुरम के डाॅ एन प्रताप कुमार, आॅर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डाॅ रूपाली खन्ना सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि मैं चिकित्सा क्षेत्र का मैं कोई मर्मज्ञ नहीं हूँ। मुझे राज्यपाल की हैसियत से कांफ्रेंस के उद्घाटन के लिये बुलाया गया है। पांच अप्रैल को कार्डियोलाॅजी पर एक संगोष्ठी का आयोजन इसी संस्थान में किया गया था। जिसमें उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु उद्घाटन करने आये थे। मैंने उस समय भी कहा था कि मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूँ, ज्यादा से ज्यादा एक पेशेन्ट हो सकता हूँ। समय पर कही गयी बात कभी सच हो जाती है। रूटीन जांच के लिये जब माह अप्रैल में मैं आया तो चिकित्सकों ने सलाह दी कि एहतियात के तौर पर पेस मेकर लगाना चाहिये। चिकित्सकों ने पेस मेकर लगाया और तीन दिन में घर जाने की अनुमति दी। जाते-जाते चिकित्सकों ने मुझे गुड पेशेन्ट का प्रमाण पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और रोगी के बीच स्नेह और विश्वास का संबंध होता है तो रोगी जल्दी स्वस्थ होता है।
नाईक ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकीय ज्ञान के आदान प्रदान का माध्यम होते हैं तथा विज्ञान की प्रगति का उपयोग रोगी के उपचार में किया जाता है। इस संगोष्ठी में देश एवं विदेश के विशेषज्ञ इस बात पर विचार करें कि ज्ञान का उपयोग कैसे करें। चिकित्सकों के ज्ञानवर्द्धन से रोगी को लाभ होता है। बदलती जीवन शैली खान पान, व्यस्तता एवं प्रदूषण के कारण रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक रोगियों को रोग से बचने की जानकारी भी दें।
राज्यपाल ने कहा कि आज का दिवस पूरे विश्व में नो टोबैको दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे विश्व में सत्तर लाख से ज्यादा लोग प्रतिवर्ष तम्बाकू सेवन के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। केवल भारत में तम्बाकू सेवन से होने वाली मौतों की संख्या लगभग दस लाख प्रतिवर्ष है। तम्बाकू देश में राजस्व का स्रोत अवश्य है किन्तु तम्बाकू सेवन से होने वाले रोग का उपचार उससे कहीं महंगा है। चिकित्सक सहजता और विश्वास से रोगी को सलाह दें। तम्बाकू सेवन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ राकेश कपूर, डाॅ सूर्य प्रकाश राव, डाॅ मसहिसा यामने, डाॅ एन प्रताप कुमार ने भी अपने विचार रखे।
डाॅ प्रवीन के गोयल ने कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा डाॅ रूपाली खन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिस प्रकार किसी सभा में वक्ता और श्रोता दोनों का महत्व होता है, तभी वह सभा सफल होती है। उसी प्रकार चिकित्सा क्षेत्र में रोगी व चिकित्सक के बीच भी संबंधों का महत्व होता है। इसका मनोवैज्ञानिक असर होता है। राम नाईक ने चिकित्सकों व रोगियों व उनके तीमारदारों को भी विचार का एक महत्वपूर्ण बिंदु दिया है।







12 Comments
Right here is the perfect web site for everyone who wishes to understand
this topic. You understand a whole lot its almost tough to argue with you (not
that I actually would want to…HaHa). You certainly put a fresh spin on a
subject that’s been written about for ages. Great stuff, just excellent!
I could not resist commenting. Perfectly written!
Great post. I was checking constantly this blog and I am impressed!
Very helpful information particularly the last section :
) I deal with such info a lot. I used to be looking for this
particular info for a very long time. Thank you and best of luck.
I like the valuable info you provide in your articles. I will bookmark your weblog and check again here regularly.
I’m quite sure I will learn many new stuff right here!
Best of luck for the next!
WOW just what I was looking for. Came here by searching for episode choose your story
I rarely leave comments, however I glanced through some
responses on this pag चिकित्सक व रोगी के बीच रहे स्नेह व विश्वास | Shagun Neews India.
I do have a couple of questions for you if you do nnot
mind. Is it only me or does it appear like
a feww of the responses come across as if they
are coming from brain deaad people? 😛 And, iff
you are writting on additional places, I would like tto keep up with you.
Would you post a list of every one off your social community sites like your
twifter feed, Facebok page or linkedin profile?
Pretty nice post. I just stumbled upon your weblog and wanted to mention that
I have truly enjoyed surfing around your blog posts. In any case I’ll be subscribing on your feed and
I’m hoping you write once more very soon!
Asking questions are actually nice thing if you are not understanding anything fully, but this
paragraph provides nice understanding even.
I really like your blog.. very nice colors & theme.
Did you design this website yourself or did you hire someone to do it for you?
Plz reply as I’m looking to create my own blog and would like to know
where u got this from. thank you
I think the admin of this website is actually working hard in favor of his site, as here every material is quality based
data.
Hey there would you mind letting me know which webhost you’re using?
I’ve looaded your blog in 3 completely different web browsers
and I must say this blog loads a lot quicker then most.
Can you suggest a good hosting provider at a reasonable price?
Thanks a lot, I apppreciate it!
I don’t even know how I ended up right here, but I assumed this submit
was once great. I don’t realize who you’re but definitely you are going tto
a well-known bllogger foor tose who are not already. Cheers!