Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गांव की पुरवइया

    By June 1, 2019 Featured 3 Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,071
    यादगार: अमराई
    यादें कौंधती हैं। काया की मानस कोठरी में कहीं बिजलियाँ  गिरती हैं तो कहीं नम मौसम है। आँखें अनंत को निहारती हैं। कुछ खोया सा है। कुछ हाथ से फिसलता नजर आया है। मोटी धूल के उस पार कुछ बहुत साफ सा दिखता है।
    आम के मौसम ने समूची अमराई को गुलजार कर दिया है। जो थोड़े दिन पहले वीरान वन प्रदेश के निष्फल बिरवा कहे जाते थे आज फलदार वृक्षों में शुमार है। दुनिया भी अजीब है। यह सिर्फ उपयोगी की सहयोगी बनती है। सब समय का फेर है। जड़ जगत भी आज चेतन हो चला है। बाग में जगह जगह रखवैयों की टोलियाँ घूमने लगीं हैं। क्या बच्चे क्या बड़े। सब अपनी अपनी बाग के निगहबान हैं।
    यह ऐसा मंच था जहाँ पड़ोसी गाँव के लोग भी आ जुटते। कोई अपरिचित नहीं, कोई पराया नहीं। सब अपने से लगते। इसी बहाने बच्चे पीढ़ियों के अंतराल को समझते, सहज होते और रिश्तों की बारीकियों का सबक सीखते। गाँव की यह वह प्रयोगशाला थी जो नौनिहालों को दिशा और दर्शन दोनों देती। सुबह से शाम हो जाती पर उस रौनक का सूर्यास्त न था। चेहरे बदलते, बतकही बदलती, खेल कौतुक बदलते, परछाईयों की आकार आकृति बदलती, ऊपर सुरुज देवता की तपन बदलती पर जीवन आनंद वहीं टिका रहता.. बराबर! बाग के समूचे विस्तार में मौज मनोरंजन की यह अपनी ही दुनिया थी।
    बाग के बीच सरपत सरकंडे की छोटी सी मड़इया बड़ी चुहिल लगती है। तीन तरफ टाटी से घिरी दीवारों से बयार झुर झुर करती तो पुरवइया में टूटता बदन कोई गीत छेड़ देता। रमजू तेवारी झुंड में बड़े रसिया थे। पुरवा की रौ में दिल में यूं हिलोर मचती कि दुपहरिया गीत से गूँज उठती-
    आवै दा अगहनवा, कटै दा जड़हनवा,
    चिरई तोहका लइकै ना,
    डरबै डँड़वा पै मड़इया
    चिरई तोहका लइकै ना !
    मड़इया के नीचे लिपी जमीन और जमीन पर एक खटिया। यहाँ बँसखट बड़े काम की चीज है। एक कोने में करीने से गहरा गड़बड़ा खुदा है जिसमें टपके आमों को सुरक्षित रखा जाता मिट्टी की ठंडक में। यही फ्रीज था, यही गोदाम था ! गड़बड़े के पास ही कोसे से ढकी ठंडे पानी की ठिलिया है। जो स्वाद उस माटी की ठिलिया वाले पानी में था वह आज बिसलेरी वाले बोतल में भी नहीं ! एकदम जूड़..तरावट भरा जल। ऊपर मड़इया के कोरव में कुछेक जगह बच्चों ने कच्चे आम छुपा रखे हैं पकने के लिए। यही सारी पूँजी थी उनकी। प्रायः हर बच्चे के नाड़े में एक छिदी सुतुही लटकी मिलती ताकि वक्त जरूरत आम के छिलके के लिए औजार ढूँढना न पड़े।
    यहाँ हर जबान को पता है पेड़ों की मिठास। मालदहवा इतना दलगर है कि मुँह से काटो तो नाक गूदे में डूब जाय पर दाँत किसुली तक न पहुँचे। रोहनिया सबसे पहले पकना शुरू होता। रोहिनी नखत लगते ही उसकी सीपर गिरने लग जाती। खट्टहवा सिर्फ खटाई अचार के लिए ही ठीक था। पिछले साल अम्मा ने लोहरू के बड़के बेटवा से इसी में से आम तुड़वाया था बिटिया के बिआह में तलखा बनवाने के लिए। सब बहुत बखान कर रहे थे। मिठउवा का आम एक दिन रख दो तो कीड़े रेंगने लग जाते हैं अंदर। चिनियहवा, चोपियहवा, टोड़हवा, कोनहवा, मिरिचहवा, सेनुरहवा, दुधहवा, चिटकहवा, सेनुरहवा आदि कितने मेर मेर के तो स्वाद थे वहाँ। आम खाने का अपना ही मजा था। बाल्टी के पानी में विभिन्न स्वाद वाला आम और निचोड़ निचोड़ के चूसते जाते.. एक खूबी थी जो हर फल को मयस्सर नहीं, गुठली बार बार मुँह डालते खाते पर घिन न लगती जरा। वह आनंद अब फाँकें प्लेट में रख कर खाने में कहाँ!
    पर बाग की रौनक मड़इया की मोहताज नहीं। चारों ओर घनी छाँव का आलम है। नीचे धूप के पैबंद जहाँ तहाँ बिखरे पड़े हैं। और इन्हीं के बीच छाँवों में रौनक का आवाहन होता। कहीं गुट्टी, कहीं लँगड़ी तो कहीं सियर-डंडी का आयोजन ! समूची बाग खेल की एक कार्यशाला लगती। गुट्टी के यकड़ा-दुकड़ा खेल में उरमिला बहिनी सिध्दहस्त खिलाड़िन हैं। एक बार शुरू हो जाँय तो मजाल है कि किसी और का नंबर आ जाय।बस गद्दे पर गद्दे चढ़ाती जातीं। लोग अपने दाँव को तरस जाते। गाँव की बुढ़िया फुआ कहती हैं सतघरवा खेलने से पानी बरसता है। ऐसा हुआ भी है कई बार पर आज तक पता न चला कि पानी सतघरवा से बरसा या मानसून से। सतघरवा में गुट्टी को, दोनों तरफ चीन्हा खींच के सात सात घरो में सजाया जाता… और फिर शुरू हो जाता गुट्टी कमाने गवाँने का मनोरंजक सिलसिला। बिना हर्रै फिटकरी के चोखा रंग आना इसे ही कहते हैं। एक पैसा भी खरच नहीं। गुट्टियों का छाँटी वाला खेल भी चलता। लिंग भेद से परे सारे खेल सारे के लिए।
    रात, रोमांच का नव उत्सव ले आती.. बाग के किनारे खुले आसमान के नीचे एक लाइन से रखवैयों की खटिया बिछी है.. राम उजागिर, मेवालाल, जयराम, बिसराम, बहोरे, भाला बाबू.. सब के सब अपनी अपनी खटिया पर मुस्तैद हैं। लाठी गोजी चोरबत्ती के साथ सब ने रात में आम बीनने की व्यवस्था पूरी कर रखी है। भाला बाबू सोने से पहले तमाम देवी देवताओं की दोहाई मनाते हैं – “दोहाई साँखबीर बाबा, दोहाई आस्टीकन महराज, दोहाई डीह बाबा की…!” तब जाकर कहीं उन्हें नींद आती। मानो सुरक्षा में खड़ी सारी फौज को चाक-चौबंद कर रहे हों। देर रात तक बतकही चलती। व्यक्तिगत विषयों से लेकर सामाजिक सरोकार तक के मुद्दे बतकही में शामिल होते। विश्व पटल पर बड़े बड़े दिग्गज व्यवस्थाकार भी तनावग्रस्त जीवन का आज वो समाधान न दे पाये हैं जो गाँव की उस छोटी इकाई के पूर्वजों ने विरासत में दी थी।
    आधी रात को बिसराम, बहोरे को खोद के जगाते, “देखा हो ! तोहरे मिठउआ तरे केव बत्ती मारत बा।” और फिर बहोरे वहीं से उस घुसपैठिए को ललकारते हुए जुध्द छेड़ देते।… ललाइन काकी अकेले ही अपनी बाग सँभालती हैं। मजाल कि किसी को एक आम भी छूने दें। साधू तेवारी और बंसीधर ने ललाइन को आज रात छकाने का पुख्ता इंतजाम कर लिया है.. नंग धड़ंग शरीर में  कालिख लगाये लुक्काड़ा जलाये दोनो ललाइन के सामने प्रकट होते हैं और हूऽ.. हूऽ.. करते भूतिया नाच शुरू ! इधर ललाइन काकी को तो काटो खून नहीं। हाथ जोड़े इन भैरव बाबाओं के सामने दंडवत मुद्रा में आ गयी हैं.. दोहाई काली माई की, दोहाई भगवती माई की, दोहाई.. दोहाई.. दोहाई ! और भय का भूत कुछ इस तरह चढ़ा कि दो दिनों तक काकी बुखार में तपती रहीं…!
    हम जिंदगी की यात्रा में मगन रहे; वासना की कीमत में नैतिकता बेच कर आ गये। अनाड़ी जौहरी ने पत्थरों के मोल में हीरा भाव कर दिया। समय लम्हों का हिसाब माँगता है, दिन महीनों वर्षों में हमने वक्त को किस्तों में गँवाया है.. ऋतुओं के हिसाब में सिर्फ पतझड़ पल्ले पड़ा है…
    बसंत तो अमराई में ही छोड़ आये हैं।
    – अरुण कुमार तिवारी की वॉल से

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    3 Comments

    1. Linwood on February 26, 2020 7:35 pm

      hello there and thank you for your information – I’ve certainly picked
      up anything new from right here. I did however expertise several technical
      points using this web site, since I experienced to reload the web site many times previous to I could get
      it to load properly. I had been wondering if your
      hosting is OK? Not that I am complaining, but slow loading instances times will
      often affect your placement in google and can damage
      your high-quality score if ads and marketing with
      Adwords. Well I’m adding this RSS to my e-mail and can look out for a lot more
      of your respective exciting content. Make sure you update this again soon.

      Reply
    2. Marla on March 18, 2022 8:16 am

      This design is incredible! You definitely know how to keep a reader
      amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my
      own blog (well, almost…HaHa!) Great job. I really enjoyed what
      you had to say, and more than that, how you presented it.
      Too cool!

      Reply
    3. Susanna on June 22, 2022 3:16 pm

      That is very interesting, You’re an overly skilled blogger.
      I have joined your rss feed and look ahead to
      in quest of extra of your great post. Additionally,
      I have shared your site in my social networks

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading