नई दिल्ली, 02 जून 2019: लोकसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई ममता सरकार ने एक बार फिर आग में घी डालने का काम किया हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में कांचरापाड़ा क्षेत्र में शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की बैठक से पहले प्रदर्शन कर ‘‘जय श्री राम’ के नारे लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान उनके इस निर्णय पर लोगों ने ट्विटर और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट की और उन्हें निशाने पर लिया।
ट्विटर और सॉइल मीडिया पर खूब शेयर हुयी यह तस्वीर:

पुलिस अधिकारियों ने मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को उस क्षेत्र से दूर करने का प्रयास किया, जहां से तृणमूल के कुछ मंत्रियों समेत उसके नेताओं का काफिला गुजरने वाला था। पुलिस ने बाद में बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया।







