लखनऊ, 03 जून 2019: बास्केटबॉल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि लखनऊ बास्केटबॉल टीम बालिका अंडर 18 जूनियर के लिए दिनांक 21 जून से 26 जून तक मेरठ में तीसरी जूनियर राज्यस्तरीय बास्केटबॉल बालक -बालिका अंडर 18 प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ टीम का चयन दिनांक 7 जून को चौक स्टेडियम, लखनऊ में दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।
बता दें कि जिन प्रतिभागियों की की जन्म तिथि 1 -1 – 2001 या उसके बाद की है वही खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपनी जन्म तिथि प्रमाण पत्र के साथ डॉक्टर आशुतोष शुक्ला के मोबाइल नंबर 94 52 71 653 तथा आजाद सिंह -मोबाइल नंबर 98 12724 420 या फिर श्यामवीर सिंह के मोबाइल नंबर 807418861 पर संपर्क कर सकते हैं।







