मामला इफ्तार पार्टी में मेहमानों से बदसलूकी का: पाक में भारतीय उच्चायुक्त की इफ्तार पार्टी में सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी
नई दिल्ली, 03 जून 2019: पाक अपनी नापाक हकरत से बाज नहीं आया और पाक में भारतीय उच्चायुक्त की इफ्तार पार्टी में पाक के सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय मेहमानों से जमकर बदसलूकी की। इस बात को लेकर भारत में जमकर गुस्सा है ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर लोगों ने पाक पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि मोदी जी आए है अब पाक की खैर नहीं! मोदी लेंगे खबर पाक की!
बता दें कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी को एक तरह से नहीं होने देने की भारत ने रविवार को निंदा की और कहा कि इसने ‘‘सभ्य व्यवहार की सभी बातों का उल्लंघन’ किया है। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान से कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
बिसारिया ने शनिवार को बाद में मीडिया से कहा, मैं सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं जिन्हें आयोजन स्थल के बाहर कुछ अतिरिक्त जांच का सामना करना पड़ा। पार्टी के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भी न्योता भेजा गया था लेकिन वह नहीं आए।
मीडिया ख़बरों के अनुसार भारतीय उच्चायोग की तरफ से यहां जारी बयान में कहा गया है, एक जून को घटी निराशाजनक घटनाओं की श्रृंखला न केवल कूटनीतिक व्यवहार की मूलभूत बातों का बल्कि सभ्य व्यवहार की सभी बातों का भी उल्लंघन है। बयान में कहा गया है, राजनयिकों और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी और दबाव के जरिए उन्हें उनके कूटनीतिक कामों को नहीं करने देना हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए पूरी तरह से विपरीत प्रभाव डालने वाला है।
इस बयान में कहा गया है, होटल सेरेना के सामने मुख्य सड़क पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय उच्चायोग के कूटनीतिक स्टाफ और अधिकारियों से अभद्रता की और उन्हें धमकाया। अधिकारी, सुरक्षाकर्मियों से मेहमानों से बदसलूकी की वजह पूछ रहे थे। कुछ अधिकारियों को धक्का दिया गया, अपशब्द कहे गए और शरीर को चोट पहुंचाने की आक्रामक तरीके से धमकी दी गई। कुछ अफसरों के मोबाइल फोन भी छीन लिये गए।
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान: घटनाक्रम की जांच हो :
बयान में कहा गया है कि पार्टी में आने वालों को धमकाने पर भारत ने पाकिस्तान से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है और कहा है कि ‘‘इस घिनौने घटनाक्रम की त्वरित जांच कराई जाए और इसके नतीजों से अवगत कराया जाए। इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय मेहमानों को आने से जबरन रोका था।
बिसारिया ने माफी मांगी :
मैं सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं जिन्हें आयोजनस्थल के बाहर कुछ अतिरिक्त जांच का सामना करना पड़ा। पार्टी के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भी न्योता भेजा गया था लेकिन वह नहीं आए।
- पाक में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया
क्या है पूरा मामला :
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शनिवार को होटल सेरेना में इफ्तार पार्टी दी थी। पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने पार्टी में करीब 300 मेहमानों को आने से जबरन रोका जिनमें अधिकतर पाकिस्तानी थे। सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय राजनयिकों के साथ भी बदसलूकी की।







