मुंबई, 07 जून 2019: सलमान खान की फिल्म ‘‘भारत’ ने पहले दिन 42 करोड़ से अधिक की कमाई की है। बता दें कि सलमान की ‘‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी इस फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म ‘‘भारत’ ईद के अवसर पर पांच जून को प्रदर्शित हुयी है। फिल्म को ईद के मौके पर बंपर सफलता मिली है।
‘‘भारत’ ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह सलमान की किसी भी फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। सलमान ने फिल्म ‘‘भारत’ में कुछ हटकर करने की कोशिश की है। फिल्म ‘‘भारत’ न सिर्फ एक शख्स की कहानी है बल्कि इसके जरिए देश के बदलते स्वरूप और इसकी आत्मा की बात भी कही गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है जो भारत-पाक विभाजन में अलग हो जाता है।







