Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सभ्य समाज की नींव हैं सुसंस्कृत बच्चे 

    By June 8, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    लखनऊ, 08 जून 2019: गीता परिवार की ओर से चल रहे सात दिवसीय अर्जुन भव संस्कार पथ शिविर का राधाकृष्ण मंदिर यहियागंज में समापन हुआ। इस मौके पर आदर्श शिविरार्थी में यश गुप्ता, श्रीमद्भगवद्गीता में प्रिया कुमारी, कौन बनेगा ज्ञानपति में आर्यन गोयल, मधुराष्टकम् में ईशा माहेश्वरी, आत्म रक्षा में अंशु गुप्ता, महाभारत के पात्रों के नाम में कृति बाजपेई, चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णा गुप्ता विजयी रहे।

    समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों में डा. आशु गोयल गीता परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विमल शुक्ला, संध्या एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया। डा. आशु गोयल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्पगुच्छ एवं अर्जुन भव का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस मौके पर डा. गोयल ने जिज्ञासु बच्चांे के प्रश्नों उत्तर दिये।

    उन्हांेने कहा कि जो बच्चे प्रतियोगिता में विजयी हुए उनके लिए उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और जो बच्चे प्रतियोगिता विजयी नहीं हो पाये उन्हें हार मानने की आवश्यकता नहीं बल्कि उन्हें कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए जब तक वह अपने लक्ष्य प्राप्त हो। थे। इस मौके पर मुख्य अतिथियों के समक्ष शिविर में सिखायी बातों की बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

    श्रुति माहेश्वरी, अंजलि द्विवेदी, आयुषी ने अपनी ओजमय वाणी से समापन कार्यक्रम का संचालन किया। कशिश, सूर्या, प्रियांशु, रिया, सौम्या, रौशनी, अनुष्का, तानवी, संस्कार ने शिविर में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया। पीयूष जयसवाल ने कहा कि बच्चों का बचपन वह दर्पण है जिसमें उनके भावी व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलती है। विश्व के महापुरुषों के जीवनी से स्पष्ट होता है कि उनका बाल्यकाल किस तरह अनुशांसित, सुसंस्कृत, आत्म सम्मानपूर्ण था। उनमें साहस, आत्मविश्वास, धैर्य, संवेदना की ऐसी उदात्त भावनाएं थी, जिसने उन्हें महापुरुषों के स्थान तक पहुंचा दिया। इसलिए सुसंस्कृत बच्चे ही सभ्य समाज की नींव रखते है।

    वहीं तीन दिवसीय शिविरों का  शनिवार को समापन हुआ। हनुमान मंदिर पारा में गीता श्लोक में मान्या तिवारी, आदर्श शिविरार्थी में मुकुल कनौजिया, ध्रुव साधना में निखिल, योग में उत्कर्ष पांडेय, सरस्वती पूजा पार्क मालवीयनगर में गीता श्लोक में मंजीत विश्वकर्मा, स्त्रोत में प्रीति, आदर्श शिविरार्थी में गीतांजलि शर्मा चुने गए। आदर्श पार्क सीतापुर रोड में आदर्श शिविरार्थी में गौरी मिश्रा, धु्रव साधना में सूरज सिंह, गीता श्लोक में वेदाषी मिश्रा अव्वल रहे।

    भुइयन देवी मंदिर गढ़ीकनौरा में धु्रव साधना में हर्षित सिंह, गीत में करन सिंह, आदर्श शिविरार्थी में राजनंदनी, एकता पार्क राजाजीपुरम में आदर्श शिविरार्थी में आशनी गौतम, महाभारत पात्रों के नाम में आकाश गौतम, गीता श्लोक में सरोज गौतम ने बाजी मारी। समापन पर विजेता बच्चांे को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिवेन्द्र मिश्रा, अरविंद शर्मा, अनुराग पांडेय, उद्देश्य बाजपेयी व अन्य मौजूद थे। शिविर का निर्देशन संस्कार शुक्ला, अनुराग, महिमा, सोनालिका दीक्षित, सूया गुप्ता और सत्रों का आयोजन नेहा, जान्हवी, अनुष्का मौर्या, दीपिका मिश्रा, रिया मिश्रा ने किया।

    Keep Reading

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Census vs. Police Recruitment Exam! 90% of Lucknow's Teachers to Receive Exemption from Duty

    जनगणना vs पुलिस भर्ती परीक्षा! लखनऊ के 90% शिक्षकों को मिलेगी ड्यूटी से छूट

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Lucknow's theatre crisis: Stages disappear, rents skyrocket.

    लखनऊ का रंगमंच संकट: मंच गायब, किराया आसमान छू रहा

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading