पैसे से सबकुछ खरीदने वाले इस व्यक्ति ने इंसान तो खरीद लिया लेकिन क्या वह भगवान् को खरीद पायेगा?
मानवता को शर्मशार करने वाली यह तस्वीर हमें अपने एक फालोवर से प्राप्त हुयी है जिसमें तीर्थ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने किराये के रिक्शे की जगह इंसान को किराये पर लिया है। फिलहाल इन हस्टपुष्ट महाशय को तीर्थयात्रा में ऐसा करते लज्जा नही आयी ?
पैसे से सबकुछ खरीदने वाले इस व्यक्ति ने इंसान तो खरीद लिया लेकिन क्या वह भगवान् को भी खरीद पायेगा? अब यह समझने की जरुरत है इस भक्त को इस पहाड़ पर आखिर कौन सा पुण्य मिलने वाला हैं? क्या इन जैसे लोगों को मानवता का अपराधबोध नही होता ??

ग्लोबल वार्ममिंग को बढ़ावा देती यह तस्वीर:
-
और इस दूसरी तस्वीर में ग्लोबल वार्मिंग को दरकिनार करते हुए लगातार बढ़ते घरों में एयर कंडीशन की भरमार! जरा सोचिये यदि इन की जगह एक- एक हरे भरे वृक्ष लगे होते तो टेम्प्रेचर बहुत ही नार्मल होता और एयर कंडीशन की जरुरत ही न पड़ती!
…और यह तस्वीर भविष्य के लिए है मिशाल:
जंगलों की कटान के साथ शहर और गांवों से गायब होते घने वृक्षों को आइना दिखाती यह तस्वीर एक मिशाल है जिसमें बताया गया है कि यदि आने वाले समय में हम अब भी नहीं चेते तो ग्लोबल वार्मिग का असर हमारे को ही ख़त्म कर देगा। इसलिए वृक्ष लगाएं और जीवन बचाएं।







