लखनऊ,13 जून 2019: केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में शुक्रवार से 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप शुरू हो रही है। चैंपियनशिप का उद्घाटन खेलमंत्री चेतन चौहान करेंगे। चैंपियनशिप में चैंपियनशिप में 126 स्वर्ण, 126 रजत और 252 कांस्य पदकों के लिए देश भर से जुटे करीब 750 महिला-पुरुष, बालक व बालिका खिलाड़ी जोरआजमाइश करेंगे।
ताइक्वाण्डों फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव एट डॉन बेल्ट होल्डर जिम्मी आर. जगतियानी ने बताया कि इसमें 24 राज्यों की ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के खिलाड़ी और ऑफीशियल हिस्सा ले रहे हैं।
चैंपियनशिप के दौरान चैंपियनशिप के दूसरे दिन यानी शनिवार जून को ताइक्वाण्डों के हॉल ऑफ फेम-2019 से ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पूरे देश से 1995 के पहले के 57 सीनियर मास्टर इंस्टट्रक्टर होंगे। इनमें कई अभिनेता और अभिनेत्री, राज्यमंत्री, अंतरराष्ट्रीय मास्टर हैं।






