Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    इंदिरा नहर हादसा: बच्चों के शव देखकर रो पड़े लोग

    By June 21, 2019 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 777

    मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    लखनऊ,21 जून 2019: लखनऊ के नगराम के पटवाखेड़ा में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे 32 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर इन्दिरा नहर में जा गिरी। हादसे में चालक समेत करीब 25 लोग किसी तरह बच गये, लेकिन सात बच्चे डूब गये। खबर लिखे जाने तक बताया जाता है कि अभी भी दो बच्चों के बारे में पता नहीं चल पाया है। इस भयानक हादसे से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। सर्च ऑप्रेशन के दौरान जैसे ही बच्चों के शव मिले, गांव के लोग उन्हें देखकर फफक कर रो पड़े।

    बताया जाता है कि नगराम के पटवा खेड़ा गांव निवासी सूरजपाल के बेटे नरेंद्र उर्फ नंदू की बुधवार रात शादी थी। रात करीब 2:00 बजे बाराबंकी के पांडे सराये और हरदोईया गांव के 32 लोग एक पिकअप में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। सूरजपाल के अनुसार पिकअप पांडे सराय गांव निवासी दुर्गेश चला रहा था। बताया जाता है क़ि पटवा खेड़ा से डेढ़ किलोमीटर दूर इंदिरा नहर मोड़ पर चालक ने तेज रफ्तार की गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी पलटी खाते हुए इंदिरा नहर में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग डूबने लगे, कुछ लोग तैरना जानते थे। उन्होंने अपने साथ दूसरों की भी जान बचायी। किसी तरह 25 लोग नहर से बाहर निकल आए गाड़ी में सवार 7 बच्चे डूब गए। जिसमें कि दूसरे दिन तीन बच्चे के शव ढूंढे जा सके है। नगराम के पटवाखेड़ा गांव की घटना हादसे के शिकार लोग बाराबंकी के लोनी कटरा क्षेत्र के रहने वाले थे।

    बताया जाता है कि बाहर निकले लोगों में से कुछ देर रात सूरजपाल के घर पहुंचे और उन्होंने पूरे गांव को जानकारी दी, तो पटवा खेड़ा गांव के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इस बीच ड्राइवर मौके से भाग गया लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस यूपी -100 की गाड़ी नगराम पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

    हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर अनिल गर्ग, डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत पुलिस-प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोरों की लगाया गया। करीब दस घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शाम करीब साढ़े बजे तक तीन बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए गये।

    चार बच्चों के शव देर शाम तक तलाश किये गये लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि चालक ने शराब के नशे में था। इसके चलते हादसा हुआ। पुलिस फरार चालक की तलाश रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए बचाव व राहत कार्य के साथ ही पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिये हैं।

    पुलिस ने जेसीबी बुलाकर किसी तरह पिकअप को बाहर निकलवाया लेकिन सात बच्चे नहीं मिले। सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद नहर में डूबे बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 6, 2026
    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    August 6, 2026
    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    August 6, 2026

    Velo की नई ग्लोबल रिसर्च में सामने आया सेल्फ-एक्सप्रेशन का रिपल इफेक्ट

    August 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading