बिजनेसमैन का बेटा बन गया सुपर स्टार
मुंबई, 06 जुलाई 2019: फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का आज बर्थडे है। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को एक सिंधी परिवार में हुआ था। इनका वास्तविक नाम रणवीर सिंह भवनानी था। रणवीर के पिता जगदीश सिंह भवनानी एक बिजनेसमैन थे जबकि माँ अंजू घर संभालती थी।
पहली ही फिल्म बैंड बाजा बारात में अपनी बेहतरीन अदाकारी से रणवीर ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। दर्शकों ने फिल्म में उनके काम को काफी सराहा था।
1947 में भारत विभाजन के समय इनका परिवार करांची से मुंबई आ गया था उन्होंने अमेरिका से पढाई करने के बाद विज्ञापन मार्किट में काम करना शुरू किया। उन्हें यहाँ बतौर कॉपी राइटर के रूप में काम मिला, लेकिन वह एक्टिंग करना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह काम छोड़ दिया।
रणवीर ने 2010 में यशराज बैनर की फिल्म में काम किया, इस फिल्म का नाम था ‘बैंड बाजा बारात’। जहाँ से उन्हें बहुत प्रसिद्दि मिली।
फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।
जितना रणवीर फिल्मों में और शूटिंग के दौरान मस्ती करते हैं, उतना ही वे अपनी निज़ी जिंदगी में भी मस्ती करते हैं। स्कूल के समय से ही रणवीर काफी शरारती रहे हैं।
यूं तो रणवीर अपनी फिल्मों में हर तरह का किरदार निभा चुके हैं। रणवीर बैंड बाजा बारात, लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल, लूटेरा, गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, किल दिल, दिल धड़कने दो, जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
आज पूरी दुनिया में नाम कमा चुके रणवीर सिंह के करोड़ों फैन्स हैं, जिनमें खासतौर पर लड़कियां उनकी दीवानी हैं।
रणवीर सिंह ने ब्लूमिंगटन के इंडियाना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 2010 में वह फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए भारत वापस आ गए थे।
रणवीर सिंह अपने छोटे से करियर में ही बेस्ट मेल डेब्यू और बेस्ट मेल एक्टर जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। 1016 में रणवीर को फ़ोर्ब्स इंडिया में सेलेब्रिटी के तौर पर 100वां स्थान मिला था।






