वाराणसी,,08 जुलाई 2019: प्रतिष्ठित डांस रिएलिटी शो‘मेमसाब नं. 1’ का ख़िताब पटना की महिमा राज मित्रा को दिए जाने के साथ ही इसके ताजे सीज़न का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस ख़िताबके अलावा विजेता को नकद ईनाम के साथ 50’ LED TV भी प्रदान किया गया। शाम को हुए इस समारोह में बेहतरीन भोजपुरी सेलिब्रिटी काजल राघवानी, रितेश पांडे, श्यामली श्रीवास्तव के अलावा शो के जज और एंकर मौजूद थे।
पहला रनर अप का ख़िताब जमशेदपुर, झारखंड की प्रीति चौधरी की झोली में गया जिसके साथ उन्हें नकद ईनाम और एक डबल डोर रेफ्रिजरेटर भी दिया गया। ओडिशा की प्रियंका मित्रा दूसरी रनर अप रही और उन्हें नकद ईनाम के साथ फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिग मशीन भी दी गई। आखिर में, सिंगरौली, मध्य प्रदेश की नम्रता सिंह ऊर्फ नेहा तीसरी रनर अप रही, उन्हें खिताब के साथ 40’ LED TV भीप्रदान किया गया ।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक और ‘मेमसाब नं. 1’ के जजों में से एक आम्रपाली दूबे ने कहा,“बहुत अच्छा भी लग रहा है इसके साथ ही दुख भी हो रहा है कि इस खूबसूरत सफर का अंत हो रहा है। शादी होने के बाद कई महिलाएं अपने सपनों और जुनून के साथ समझौता करने के लिए प्रवृत्त हो जाती है। ये दमदार शो ‘मेमसाब नं. 1’ उन्हें याद दिलाने के लिए है कि एक मंच है जो आपका इंतजार कर रहा है और उन्हें केवल पहला कदम उठाना है। इस शो के ज़रिए मुझे ऐसी कई प्रतिभाशाली और प्रेरित महिलाओं से मिलने का मौका मिला और मैं उनमें से प्रत्येक को इस मंच पर आने के लिए धन्यवाद देती हूं।”
इस शो की एक और जज मधु शर्मा ने इस मौके पर कहा, “ ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को इस प्लॅटफॉर्म पर जज करना निश्चित ही एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी। ‘मेमसाब नं. 1’ के सेट पर बिताया गया प्रत्येक क्षण मेरे लिए बेहद खास था और ऐसी कई यादें छोड़ गया है जिसे मैं लंबे समय तक संजो कर रखूंगी। मैं इसमें भाग लेनेवाली प्रत्येक महिला का अभिनंदन करती हूं और अपील करती हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं सामने आएं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए इस प्लॅटफॉर्म का इस्तेमाल करें। ”






