Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»धर्म-कर्म

    शिव के अवतार श्री गोरिल बाबा

    By August 2, 2017 धर्म-कर्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के राजापुर ग्राम के उत्तर दिशा में बलिया गाजीपुर रेल मार्ग के उत्तर दिशा में रायपुर मौजे में बिराजमान है त्रिशूलधारी बाबा भोले नाथ के एक स्वरूप श्री गोरिल बाबा। परम्परानुसार श्रावण शुक्ल सप्तमी या उसके बाद पडने वाले मंगलवार को श्री गोरिल बाबा के धाम पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में आस्था एवम विश्वास के परिणाम स्वरूप हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु जन का आवागमन होता है। भगवान भोले नाथ के त्रिशूल सदृश श्री गोरिल बाबा लोगों की हर मनोकामना पूर्ण करते है। इस मेले में बिराट दंगल का भी आयोजन किया जाता है जिसमें गाजीपुर बलिया वाराणसी मऊ आदि जिलों के नामी गिनामी पहलवान आकर मल्ल युद्ध का और कुश्ती कला का प्रदर्शन करते है।

    श्री गोरिल बाबा के राजापुर में प्रकट होने के बारे में अब आप सभी को कुछ जानकारी उपलब्ध करा दूं। अठारहवी शताब्दी में राजापुर के लोगों के पूर्वज श्री कान्त राय जी आजमगढ़ जनपद के रैनी अमारी ग्राम से चलकर उक्त स्थान पर पहूंचे जहां पर आज के समय में शिव के अवतार श्री गोरिल बाबा का धाम स्थित है। उन्होंने वहां पर जो देखा वह आश्चर्यजनक था उस घटना को देखते ही उनके रोंगटे खडे हो गये। उन्होने देखा की बिना हलवाहे के एक हल अपने आप खेत में चल रहा था। तभी त्रिशुलधारी बाबा हाथी पर चढ कर सामने प्रगट हुवे और उनकी शंका मिटाई। उन्होंने कहा की डरो मत बेटा मै गोरिल डीह हूं। बेटा अपनी ब्यथा सुनाओ। तब श्रीकांत राय ने कहा की मै शरणागत हूं मुझे आपकी छत्रछाया चाहिए। श्री गोरिल बाबा ने कहा की बेटा अब तुम सपरिवार यहीं पर आकर बस जाओ मै सदैव तुम सबकी रक्षा करूंगा। उस समय इस इलाके में चेर एवम खरवार जाति का काफी आतंक था।

    श्री गोरिल बाबा की कृपा से उनकी झोपडियों पर ईंट एवम पत्थर की बर्षा होने लगी। बाबा की कृपा से तीन दिन के अन्दर ही उनका सर्वनाश हो गया। जो बचे वह भाग कर अन्यत्र चले गये। आज भी राजापुर उसी इंट पत्थर की वर्षा से बने उंचे टीले पर ही आबाद है। उसी समय श्रीकांत राय ने सपरिवार बस कर इस राजापुर गांव को आबाद किया। एक समय कुछ चोर बाबा गोरिल नाथ जी की मुर्ति उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किये तो पास में स्थित एक कुंआ मे गिर गये उनके आंखो की रोशनी गायब हो गयी। जब बाबा की प्रार्थना किये तो उनकी आंखो की रोशनी वापस आई और जीवन दान मिला।

    पूर्व प्रधान एवं सम्मानित बयोबृद्ध नागरिक पारस नाथ राय के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजो के द्वारा यहां पर हवाई अड्डा बनाने के लिए भूमि की पैमाईश की गयी थी। भूमि पूजन कराये बिना मजदूरों द्वारा जब फावडे से खुदाई शुरू की गयी तो मजदूर एक एक करके अचेत होकर के गिरने लगे और उन सभी की आंखो की रोशनी भी फौरन गायब हो गयी। वे सभी मजदूर असहाय होकर रोने चिल्लाने लगे। इस घटना से चारों तरफ हाहाकार मच गया। इसकी सूचना जब तत्कालीन इंजिनियर एवम अधिकारियों को मिली। वह लोग भी भागे भागे मौके पर आये। उनके आने के बाद अदृश्य शक्ति श्री गोरिल बाबा ने कहा की यह कृषि योग्य भूंमि है और मैने एक परिवार को यहां पर बसाया है उनकी रक्षा होनी चाहिए। उनके मना करने पर हवाई अड्डा का निर्माण कार्य बन्द करने के आश्वासन पर सभी मजदूरों की स्थिति में सुधार हो गया।सभी मजदूरों के आंखों की रोशनी श्री गोरिल बाबा की कृपा से वापस लौट गयी। हवाई पट्टी निर्माण कार्य कार्य बन्द कर दिया गया। वही हवाई अड्डा बाद में शहबाज कुली में बनाया गया था। बाद में श्रीकांत राय का घोडा जिस क्षेत्र तक दौडा वह क्षेत्र राजापुर ग्राम की सीमा में आ गया। अठारहवीं शताब्दी से लेकर आज तक बावनो गांव दोनवार वंशीय भूंमिहार एवं उनके रिश्तेदार सगे सम्बन्धी श्री गोरिल बाबा को अपना इष्टदेव मानते है। प्रत्येक मंगलवार को धाम पर श्रद्धालुओं की भींड उमडती है। बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करते है।आज के समय में बाबा के धाम पर लोगों के द्वाराबहुत सारा बिकास कार्य कराया गया है।बाबा के मुख्य चबूतरे के चारो तरफ स्टील का खूबसूरत घेरा बनवाया गया है। जिससे बाबा के स्थान की सुन्दरता और बढ गयी है।

    बाबा के धाम पर पौधारोपण, धर्मशाला निर्माण समेत अनेक कार्य किये गये है।युवा समाजसेवी श्याम बहादुर राय, हरिनारायण राय अवकाश प्राप्त शिक्षक, नित्यानंद त्रिपाठी अध्यक्ष मेला समिति, बीर भद्र राय, सन्तोष राय,समेत पूरे गांव के लोग मंगलवार को लगने वाले श्री गोरिल बाबा के मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी श्रद्धा एवम समर्पित भाव से लगे है।

    Keep Reading

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading