ख़ूबसूरती किसे नहीं पसंद और लोग इसको पाने के न जाने क्या -क्या करते हैं लेकिन यदि ख़ूबसूरती बिना पैसे खर्च किये ही मिल जाये तो अलग ही मज़ा है। देखिये चेहरे की ब्यूटी निखारने के लिए आप क्या नहीं करती। फेशल से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स तक, लेकिन फिर भी फेस में वो निखार नहीं आ पाता, जो आप चाहती हैं। तो जानिए कुछ ऐसी फेस एक्सर्साइज के बारे में, जो आपकी फेस ब्यूटी को निखारने में आपके खूब काम आएगी। यही नहीं, एक्ने, दाग धब्बे और पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम्स से भी ये एक्सरसाइज आपको निजात दिलाएंगी।
स्माइल फिश फेस योग:
इस योग को फिश पोज के नाम से भी जाना जाता है। घुटनों के बल बैठ जाएं। इसके लिए दोनों गालों को अंदर खींचकर चेहरे को मछली की तरह बना लें। तकरीबन 5 सेकंड के लिए ऐसे ही रखें। इस योग को कम से कम 5 बार दोहराएं।
फायदे: इस योग को करने से चेहरे का एक्स्ट्रा फैट कम होता है। रिंकल्स आने से रोकता है। फेस की मसल्स टाइट होती हैं।
बुद्धा फेस योग
इस पोज में आप दोनो आंखों को बंद करके बैठें और दोनों आई ब्रोज के बीच ध्यान लगाएं। 30 सेकंड तक इसी पोज में रहें। इससे आपको मेडिटेशन की तरह सुकून का एहसास देगा। इस योगा को दिन में दो बार सुबह और शाम खुली जगह पर करें।
फायदे: अगर रिंकल्स आने शुरू हो रहे हैं, तो प्रोसेस को स्लो कर देगा यह योग। अगर आ गए हैं, तो उनका हल्का कर देगा।
हास्यासन:
इसमें आप जितना जोर से हो सके, हंसे। हंसने के दौरान शरीर की सभी 600 मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ होती है। इस योग को करने के लिए जितना तेज हो सके, हंसें।
फायदे: ठहाका लगाकर हंसने से लंग्स में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है और ब्लड क्लीन होता है, जिससे स्किन में ग्लो आता है।
राउंड पोज (आंखों के लिए)
इसमें आंखों की पुतलियों को बाएं और दांए दोनों तरफ करीब 30-30 सेकंड तक घुमाएं। फिर गोल-गोल घुमाएं और फिर आई बॉल को ऊपर-नीचे की तरफ घुमाएं।
फायदा: आंखों को खूबसूरत बनाने के साथ ही यह शाइनिंग देता है। आंखों को क्लीन रखने में भी यह आपके खूब काम आएगा।
बैलून योग
गहरी सांस लें और मुंह में इतनी हवा भरें जैसे गुब्बारा फुलाने के लिए हवा भरते हैं। पांच सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। सांस को रोककर रखें। भरी हुई हवा को मुंह के अंदर दाएं-बाएं घुमाएं। यह प्रोसेस 5 बार दोहराएं।
फायदे
इस पोज को करने से चेहरे पर चर्बी नहीं जमती। साथ ही यह पोज जबड़े की हड्डी को मजबूत बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर भगाता है। इस योग को करने से न सिर्फ चेहरे, बल्कि लंग्स की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती है और चेहरे की त्वचा का कसाव बना रहता है।







