सावन के पहले सोमवार के दिन की पूजा
लखनऊ,22 जुलाई 2019: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कमान सम्भालने वाले नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सावन के पहले सोमवार के दिन आज यहां हनुमान सेतु स्थित शिव मंदिर में शिव स्तवन करने पहुंचे।
बिना किसी लाव लश्कर के सादी वेशभूषा में सुबह छह बजे पहुँचकर उन्होंने पहले रुद्री पाठ कराया साथ ही पंच पुरोहितों के पाठ के बीच विधिविधान से जलाभिषेक किया।
शुक्रवार को जहां उनके स्वागत में ऐतिहासिक भीड़ जुटी थी वहीं आज शिव अर्चना के लिए एक साधारण भक्त की भांति भोले शंकर के आगे नतमस्तक हुए और पुरोहितों से आशीर्वाद ग्रहण किया।






