नई दिल्ली,27 जुलाई 2019: बढ़ती शहरी आबादी से प्रभावित जंगली जानवरों ने अब शहर के कस्बों की तरफ रुख कर लिया है खाने की तलाश में वह अब किसी की घर में जा बैठते हैं। जिससे लोग जानमाल का भारी नुक्सान उठा जाते हैं।

ताजा घटना आज शनिवार की है जहाँ पिथौरागढ़ के बेरीनाग के नया बाजार में दिनदहाड़े एक घर में तेंदुआ घुस कर बैठ गया। वह तो गनीमत रही कुछ लोगों ने इसे चिपटे देख लिया और कमरे की कुण्डी लगा दी, और प्रश्न को खबर दी। इस घटना को लेकर इलाके में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।







