लखनऊ,29 जुलाई 2019: उत्तर प्रदेश में पिछले दो वर्षों में निवेश प्रस्तावों का ही नहीं उनके शिलान्यास का भी कीर्तिमान बनाया है। इससे केवल औद्योगिक विकास का ही मार्ग प्रशस्त नहीं हुआ, बल्कि सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। इसकी झलक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी स्थल पर भी दिखाई दी।

यहां विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पर्यटन ,फ़िल्म व सांस्कृतिक संबन्धी सत्र भी आयोजित हुए।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भव्य दीपावली, ब्रज में होली प्रयागराज में कुम्भ को भी संस्कृति से जोड़कर प्रस्तुत कर चुके है। इस तरह एक विशेष माहौल बना है।
– डॉ दिलीप अग्निहोत्री






