पटना, 30 जुलाई 2019: बिहार में कला संस्कृति के विकास को लेकर आज प्रदेश के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने केंद्रीय कला संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विस्तार से चर्चा की।
चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री ने मंत्री प्रमोद कुमार से कला व संस्कृति को लेकर एक प्रस्ताव मांगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार की मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया और केंद्रीय योजनाओं को बिहार में लागू करने का आग्रह भी किया।
उन्होंने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की योजनाएं – कला और संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए वित्त सहायता, रेपर्टरी अनुदान,राष्ट्रीय महत्व के सांस्कृतिक संगठनों को वित्तीय सहायता, सांस्कृतिक समारोह और निर्माण अनुदान (सीएफपीजी), हिमालय क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए वित्तीय सहायता, बौद्ध/तिब्बत संस्कृति और कला के विकास के लिए वित्तीय सहायता, कलाकार पेंशन और चिकित्सा सहायता स्कीम, कला और संस्कृति के प्रचार के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप की योजना, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कलाकारों को वरिष्ठ और कनिष्ठ अध्येतावृत्ति, विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा की।






