फिल्म का टीजर जारी
मुंबई, 03 अगस्त 2019: अभिनेता टाइगर श्राफ अपनी आने वाली फिल्म ‘वार’ में दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन चलाते नजर आएंगे। बालीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद माचो मैन ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ को लेकर फिल्म ‘वार’ बना रहे हैं। फिल्म का टीजर अभी हाल ही में जारी किया गया था जिसमें दोनों सितारों का बेहतरीन एक्शन देखने को मिला था।
सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस फिल्म में एक्शन के उस स्तर को छूने जा रहे हैं जिसे भारतीय दर्शकों ने आज तक नहीं देखा होगा। इस फिल्म में टाइगर दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन में से एक गैटलिंग चलाते नजर आएंगे।

उन्होंने बताया, एक सीन के लिए हमने दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन गैटलिंग को मंगवाया और टाइगर के लिए एक एक्शन दृश्य को कोरियोग्राफ किया। यह एक ऐसा सीन है जिसमें टाइगर को सैन्य हथियार के इस सबसे शक्तिशाली हथियार के साथ शहर को तहस-नहस करते हुए दिखाया जाएगा।






